ट्रेंडिंग

Viral: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही मीम-वर्ल्ड एक्टिव- ‘बेटा तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं..’

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा पलटवार देखने को मिला है. लंबी चर्चाओं और सियासी हलचल के बीच आखिरकार राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जेडीयू (JDU) के प्रमुख नेता नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं.

नीतीश कुमार के शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर मीम वर्ल्ड पूरी तरह एक्टिव हो गया है और यूजर्स ने नीतीश कुमार और उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी तेजस्वी यादव को लेकर मजेदार मीमों की झड़ी लगा दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन मीम्स को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और बिहार की राजनीति एक बार फिर लोगों के मनोरंजन का केंद्र बन गई है.

“मैं तो परमानेंट हूं सर”

नीतीश कुमार के रूप में मीम शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “नीतीश कुमार भी लाइक”. यह मीम थ्री ईडियट्स फिल्म के एक लोकप्रिय सीन पर आधारित है. इस पोस्ट पर ढेरों प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, एक यूजर ने लिखा, “जलवा है सर का” तो दूसरे ने उनके लंबे कार्यकाल का जिक्र करते हुए टिप्पणी की, “पूरे 20 साल से लगे हुए हैं.”

ये भी पढ़ें: Bihar New Cabinet: जानें CM नीतीश के साथ कितनी महिलाओं ने ली मंत्री पद की शपथ, कहां-किसे मिली थी जीत? 

“बेटा, तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं…”

यह मीम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. इसमें यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में न केवल नीतीश कुमार पर टिप्पणी की, बल्कि राजद नेता तेजस्वी यादव को भी मजाक का हिस्सा बना लिया. मीम में लिखा गया है, “बेटा, तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं…”

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

30 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

30 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

37 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

41 minutes ago