पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादियों का एनकाउंटर किया. पुलिस के इस एनकाउंटर में दो आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई है.
ISI से जुड़े तार
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकी हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे. लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हमने पहले ही एक टेरर मॉडयूल का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को पकड़ा है. आज बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) संगठन के दो आतंकियों का इनपुट था, जो ISI के इशारे पर का काम कर रहे थे. हमने घेराबंदी की और मुठभेड़ में दोनों संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस ने बरामद किए हथियार
इस मुठभेड़ में पुलिस ने खालिस्तानी आतंकियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड और पांच पिस्टल बरामद किए. आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली थे ही पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था. लेकिन पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो आतंकी घायल हो गए. फिलहाल आरोपियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Viral: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही मीम-वर्ल्ड एक्टिव- ‘बेटा तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं..’
मामले में पुलिस द्वारा अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. खालिस्तानी आतंकियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. इलाके में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है. साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
