देश

दादी की मदद के लिए बनाया स्मार्ट पिल डिस्पेंसर, दिल्ली में आयोजित अटल टिंकरिंग मैराथन में कश्मीर के छात्रों ने किया कमाल

कश्मीर के छात्रों ने दिल्ली में आयोजित अटल टिंकरिंग मैराथन में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. नई तकनीकी इनोवेशन के साथ छात्रों ने सबका ध्यान खींचा और अपनी सोच का जलवा बिखेरा. इस प्रतियोगिता में राज्य के स्कूलों ने बड़ी सफलता हासिल की. कश्मीर से 1,627 टीमों ने करीब 20,000 प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए. इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स ने खास पहचान बनाई.

दादी के लिए पिल डिस्पेंसर डिवाइस

बारामुला के तौफीक शोएब ने अपनी दादी की मदद के लिए एक अनोखा स्मार्ट पिल डिस्पेंसर तैयार किया. उनकी दादी डिमेंशिया से पीड़ित हैं और सही समय पर दवाएं नहीं ले पाती थीं. तौफीक ने इस समस्या को हल करने के लिए एक ऐसा डिवाइस बनाया जो समय पर अलार्म बजाता है और दवाएं देता है. उन्होंने यह प्रोजेक्ट बारामुला के फतेहगढ़ में स्थित अपने स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया. इसे अटल टिंकरिंग मैराथन 2023-24 में पेश किया गया.

ड्राइवर की उम्र जांचने वाला बायोमेट्रिक इंजन

एक और अनोखी सोच पेश की 18 वर्षीय शाहिदा बानो ने. उन्होंने ऐसा डिवाइस बनाया जो ड्राइवर का बायोमेट्रिक डेटा आधार कार्ड से जोड़ता है. यह सुनिश्चित करता है कि अगर ड्राइवर 18 साल से कम उम्र का है तो वाहन का इंजन स्टार्ट नहीं होगा. इस डिवाइस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है, जो कम उम्र के ड्राइवरों के कारण होती हैं.

क्या है अटल टिंकरिंग मैराथन?

हर साल 20,000 से ज्यादा स्कूल अटल टिंकरिंग मैराथन में हिस्सा लेते हैं. इस प्रतियोगिता का मकसद छात्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देना है. देशभर में करीब 10,000 अटल टिंकरिंग लैब्स हैं, जो छात्रों को समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करती हैं.

अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग की एक पहल है. इसका उद्देश्य भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है. यह मिशन छात्रों को नई तकनीक और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का मौका देता है. अटल टिंकरिंग लैब्स और मैराथन जैसे कार्यक्रम शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने में अहम योगदान दे रहे हैं.


ये भी पढ़ें- किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का 55वां दिन, केंद्र सरकार 14 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों से करेगी बातचीत


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

42 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago