देश

तीर्थ-यात्रियों को हवाई यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, CM शिवराज सिंह चौहान ने इंडिगो विमान को दिखाया हरी झण्डी

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जो मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा कराने की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 मई रविवार को भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिये तीर्थ-यात्रियों के इंडिगो विमान को हरी झण्डी दिखाया. इसमें 24 पुरूष और 8 महिलाएँ प्रयागराज के दर्शन के लिये रवाना हुए.

अपर मुख्य सचिव गृह एवं धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा ने मंत्रालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश के बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को रेल मार्ग से यात्रा कराने वाला पहला राज्य भी मध्यप्रदेश रहा है. अब मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के बुजुर्गों को वायुयान से देश में पहली बार तीर्थ-दर्शन कराने जा रहे हैं. योजना में प्रदेश के 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकर दाता नहीं है, लाभान्वित होंगे. पहली विमान यात्रा 21 मई को प्रात: 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिये इंडिगो से प्रस्थान किया. प्रयागराज जाने वाले 32 तीर्थ-यात्रियों के साथ एक अनुरक्षक भी है.

हवाई मार्ग से तीर्थ-दर्शन करने वाले यात्री अपने साथ अधिकतम 15 कि.ग्रा का एक चेक इन बेग और 7 कि.ग्रा. वजन वाला हेंड बेग ले जा सकेंगे. तीर्थ-यात्रियों की सहायता के लिये भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर भी स्थापित किया जायेगा. तीर्थ-यात्री प्रयागराज में दर्शन कर सोमवार शाम तक वापस भोपाल लौट आएंगे. रेल मार्ग से तीर्थ-यात्रियों को तीर्थ-दर्शन करने में 4 से 5 दिन का समय लगता था. राज्य सरकार के द्वारा बुजुर्गों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो जाने से 24 से 36 घण्टे में यात्रा पूर्ण हो जाना बुजुर्गों के लिये सुविधाजनक हो जाएगा.

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया, पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायण चारी, आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी सहित विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

वायुयान से प्रथम चरण का तीर्थ-यात्रा कार्यक्रम

डॉ. राजौरा ने बताया कि वायुयान से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का प्रथम चरण भोपाल से 21 मई को प्रारंभ होगा. इसी क्रम में 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 25 मई को बैतूल जिले के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 26 मई को देवास के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 3 जून को खण्डवा के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 4 जून हरदा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 6 जून को मंदसौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 8 जून को नर्मदापुरम के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 9 जून को नीमच के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 15 जून को बड़वानी के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 16 जून को इंदौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 18 जून दमोह के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज की यात्रा विमान से करेंगे.

इसे भी पढ़ें: New Parliament Building: राष्ट्रपति करें नए संसद भवन का उद्घाटन- बोले राहुल गांधी, बीजेपी ने दिया ये जवाब

वहीं 19 जून को बुरहानपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 19 जून को रतलाम के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 20 जून को शाजापुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 22 जून को सागर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 23 जून को खरगोन के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 2 जुलाई को विदिशा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 3 जुलाई को अलीराजपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 4 जुलाई को राजगढ़ के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 6 जुलाई को सीहोर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 7 जुलाई को धार के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 16 जुलाई को रायसेन के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 19 जुलाई को झाबुआ के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा विमान से करेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

26 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago