देश

Madhya Pradesh: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों (Kanwariyas) को रौंद दिया. इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई.

मौके पर ही 4 Kanwariyas की मौत

यह भीषण सड़क हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुआ. जानकारी के अनुसार, आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी लिंक रोड के पास देर रात कांवड़िए (Kanwariyas) गुजर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कांवड़ियों को कुचलने के बाद वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई. हालांकि, पता चला है कि इस हादसे के बाद कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए.

कांवड़ियों ने जमकर किया हंगामा

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस दौरान आक्रोशित कांवड़ियों (Kanwariyas) और उनके समर्थकों ने इस घटना को लेकर सड़क पर हंगामा किया.

प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले भी मध्य प्रदेश में कई सड़क हादसे देखने को मिले हैं. 30 जून को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा सामने आया था. यहां एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें तीन महिलाओं और एक नवजात की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: 80 टन का शिखर…मगर इसकी नींव नहीं, कई भूकंप बर्दाश्त कर चुका 1 हजार साल से भी पुराना यह शिव मंदिर

बता दें कि 19 जून को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था. राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

17 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

43 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

55 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago