यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Today: सोना फिर पहुंचा एक लाख के पार, चांदी में भी उछाल, सावन शिवारत्रि के दिन जानिए कितना बढ़ा सोने चांदी का भाव

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेज़ी देखी जा रही है. शादी-ब्याह और निवेश की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए यह खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है.

देशभर में बुधवार सुबह तक सोने की कीमतें एक बार फिर एक लाख रुपये के पार चली गई हैं. वहीं चांदी भी 1.14 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को छू चुकी है.

सोने-चांदी का आज का रेट

24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बुधवार सुबह तक 99,508 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. 23 कैरेट का सोना 99,110 रुपये, जबकि 22 कैरेट वाला सोना 91,149 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. 18 कैरेट सोना 74,631 रुपये और 14 कैरेट सोना 58,212 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है.

वहीं अगर चांदी की बात करें तो यह 999 शुद्धता के साथ 1,14,493 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है.

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 1,000 रुपये की उछाल देखी गई. 99.9% शुद्धता वाला सोना अब 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो बीते चार हफ्तों में सबसे ऊंचा स्तर है. इससे पहले 19 जून को सोना एक लाख रुपये का आंकड़ा पार कर चुका था.

विशेषज्ञों के अनुसार, स्टॉकिस्ट्स द्वारा भारी खरीदारी और घरेलू बाजार में मांग बढ़ने से कीमतों में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर रहा, लेकिन भारत में मजबूत लिवाली ने दाम बढ़ा दिए.

वायदा बाजार में हालात

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को अगस्त डिलीवरी वाले सोने का भाव 168 रुपये घटकर 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. कुल 11,210 लॉट का कारोबार हुआ. विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक संकेत कमजोर होने के चलते निवेशकों ने थोड़ी सतर्कता बरती.

चांदी की बात करें तो वायदा बाजार में इसकी कीमत 590 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,456 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई. इसमें करीब 19,830 लॉट का सौदा हुआ. जानकारों का मानना है कि मौजूदा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली ने चांदी की कीमतों में यह गिरावट पैदा की है.

ग्लोबल मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.28% गिरकर 3,387.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जबकि हाजिर चांदी भी 0.11% घटकर 38.89 डॉलर प्रति औंस रह गई. न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव भी 0.31% की गिरावट के साथ 3,386.39 डॉलर प्रति औंस तक फिसला है.

ये भी पढ़ें- अब बिना स्क्रीन टच किए देख पाएंगे Reels, Instagram ला रहा ये जबदस्त फीचर, जानें कैसे करना होगा ऑन

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

3 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

15 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

34 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

34 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

34 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

34 minutes ago