देश

“हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई”, कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान पर हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

Madhya Pradesh High Court: मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. जस्टिस अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश दिया. कोर्ट ने राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को भी सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी हाल में FIR दर्ज होनी चाहिए.

हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार सुबह सबसे पहले करने का फैसला किया है. इस आदेश के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

विजय शाह ने क्या कहा था?

विजय शाह ने एक सभा में बिना नाम लिए कर्नल सोफिया कुरैशी का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में कहा, “हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई.” इस बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

विजय शाह ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर विजय शाह ने बाद में माफी मांगी. उन्होंने कहा, “मैं कर्नल सोफिया बहन के बारे में गलत नहीं सोच सकता. वह जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश की सेवा करती हैं. मेरा परिवार भी सेना से जुड़ा है. मेरा बयान उन बहनों के दर्द को ध्यान में रखकर था, जिनके सिंदूर आतंकियों ने उजाड़े. अगर जोश में मेरे मुंह से कुछ गलत निकला, तो मैं माफी मांगता हूं.”

विजय शाह पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने विजय शाह के बयान पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया. उन्होंने कहा, “जब देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, तब बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री ऐसी घृणित बातें कर रहे हैं. पीएम मोदी सेना को सलाम करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी का मंत्री कहता है कि उनकी बहन को हमने भेजा. यह बयान किसके लिए था? आतंकियों की बहन? यह शर्मनाक है.”

ये भी पढ़ें: PM Modi ने जस्टिस बी.आर गवई को देश के 52वें CJI को तौर पर शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई; शेयर की तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

48 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

1 hour ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago