Categories: देश

माफिया अतीक की हत्या को हिन्दू महासभा ने बताया वध, तीनों हमलावरों को सम्मानित करने का किया ऐलान

MP: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या को लेकर जहां एक तरफ जमकर सियासत हो रही है वहीं पुलिस और सरकार पर कई सवाल भी उठ रहें हैं. दूसरी तरफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा संगठन मध्यप्रदेश ने तीनों आरोपियों को सम्मानित करने का ऐलान किया है.

अतीक की हत्या को बताया वध

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित भटनागर ने कहा कि जिस तरह से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीनों युवाओं ने हत्या की है, ये हत्या नहीं है ये वध है. जिस तरह से हमारे भगवान श्रीरामचंद्र जी ने रामयण में, श्रीकृष्ण भगवान ने महाभारत मे राक्षसों का वध किया था, ठीक उसी तरह आतंक का अंत इन तीनों युवाओं के द्वारा किया गया है और इसलिए अखिल भारतीय हिन्दू महासभा मध्य प्रदेश, के द्वारा इन तीनों युवाओं की कानूनी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इन्हें सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा इनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा कि किस तरह से एक सामान्य परिवार के युवकों ने आतंक के सरगना अतीक अहमद का खात्मा कर दिया.

कानून की नजर में गलत

इसके अलावा अंकित भटनागर का कहना था कि इससे लोगों तक ये संदेश भी जाएगा कहीं ना कहीं हमें भी आतंक के खिलाफ खड़े होना चाहिए. हालांकी कानून की नजर में ये सरासर गलत है, लेकिन कहीं ना कहीं तीनों युवाओं की भावना आहत हुई होगी, जिसके चलते इन तीनों युवकों ने ये कदम उठाया .

इसे भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead: सपा-बसपा के जमाने में भी खून से लाल होती रही हैं यूपी की सड़कें, सियासत में खूनी खेल से है पुराना नाता

मीडिया के सामने डॉन ब्रदर्स की हत्या

बता दे कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात को हत्या कर दी गई थी. इन दोनों माफियाओं को पुलिस की टीम मेडिकल जांच के लिये अपने साथ कॉल्विन अस्पताल ले गई थी. अशरफ और अतीक मीडिया के कैमरों के सामने थे और अपनी बाइट दे रहे थे, तभी अचानक से उसी वक्त तीनों युवकों ने अतीक और अशरफ पर रिवॉल्वर से एक के बाद एक गई गोलियां दाग दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी.

ये तीनों आरोपी मीडियाकर्मी बनकर आए थे, और उसके बाद तीनों आरोपियों नें इस वारदात को अंजाम दिया, तीनों हमलावरों ने घटना के तुरंत बाद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. गौरतलब है की माफिया से राजनेता बने अतीक और अशरफ की शनिवार को रात प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दौरान दोनों माफिया भाई पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में थे और मीडिया के कैमरे भी चालू थे. सारी घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले शेयर बाजार में धमाका: 4 दिन में सेंसेक्स 3500 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 14 लाख करोड़ रुपये

दिवाली से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 28 अक्टूबर के…

7 minutes ago

500 साल के संघर्ष से आया ये दिन, अयोध्या के विकास पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की स्मृति में आयोजित श्रीराम…

21 minutes ago

Dhanteras 2026 Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

21 minutes ago

प्रलय का पराक्रम: DRDO की मिसाइल ने बदला रास्ता, दुश्मन के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का…

24 minutes ago

सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश…

46 minutes ago

‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब

UP Assembly Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल…

51 minutes ago