देश

‘जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी…’ लिखकर कपल ने गर्भगृह के पास रचाई सगाई, अब मंदिर में एंट्री पर लगा हमेशा के लिए बैन

Ring Ceremony in Mahakal: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Ujjain Mahakal Temple ) के प्रतिबंधित गणेश मंडपम में दिल्ली के एक कपल द्वारा रिंग सेरेमनी करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

दिल्ली के रहने वाले एक कपल ने महाकाल मंदिर के नंदी हॉल के पास नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जिसे लाखों लाइक्स मिले. मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी बैन होने के बावजूद हुई इस बड़ी लापरवाही पर एक्शन लेते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और आरोपी कपल के मंदिर प्रवेश पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.

फिलहाल पुजारी और सुरक्षाकर्मियों की भूमिका की जांच जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े गंभीर सवाल

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से नियमों के उल्लंघन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंदिर के प्रतिबंधित गणेश मंडपम क्षेत्र में एक कपल ने न सिर्फ रिंग सेरेमनी की, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया.

वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जब महाकाल राजी, तो क्या करेगा काजी’ लिखकर इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसे कुछ ही घंटों में 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए. मंदिर परिसर में मोबाइल और वीडियोग्राफी पर सख्त पाबंदी के बावजूद इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सुरक्षा एजेंसी पर पचास हजार का जुर्माना

वीडियो वायरल होते ही मंदिर प्रशासन हरकत में आ गया और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी. मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक को देखते हुए संबंधित सुरक्षा एजेंसी पर तत्काल पचास हजार रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया है. इसके साथ ही नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दिल्ली के इस कपल के मंदिर प्रवेश पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस कपल को एक पुजारी के माध्यम से एंट्री मिली थी और पूरे रास्ते किसी भी सुरक्षाकर्मी ने इन्हें टोकने की हिम्मत नहीं की. फिलहाल मंदिर की आईटी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इस लापरवाही में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें:  ‘नागपाश’ में जकड़ा पैरालिसिस का मरीज: खिड़की से घुसा विशाल सांप, 2 घंटे तक चला मौत का लाइव खेल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

37 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

38 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago