आईपीएल

RCB vs GT Final: बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; क्या गुजरात का ये ‘सरप्राइज प्लेयर’ पलटेगा पासा?

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने साई किशोर की जगह अरशद खान को टीम में शामिल किया है.

दोनों टीमों के लिए दूसरी जीत

इस मैच में दोनों टीमों के लिए इतिहास दोहराने का मौका है, क्योंकि जीतने वाली टीम आईपीएल ट्रॉफी दूसरी बार अपने नाम कर सकती है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर लंबे इंतजार को खत्म किया था और अब वह लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है. वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था और अब एक बार फिर उसी सफलता को दोहराने की कोशिश में है.

दोनों कप्तानों ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी. उन्होंने बताया कि पिच अच्छी है और ज्यादा नहीं बदलेगी. पाटीदार ने कहा कि पिछले साल की अच्छी यादें इस मैदान से जुड़ी हैं और टीम को जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस समय फोकस बनाए रखना जरूरी है और जो चीजें टीम के नियंत्रण में हैं, उन पर ध्यान दिया जाएगा.

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो वे भी पहले बल्लेबाजी ही चुनते. उनके अनुसार यह एक सामान्य विकेट है और वे इस मैदान पर अपना तीसरा मैच खेल रहे हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. उन्होंने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें साई किशोर की जगह अरशद खान को शामिल किया गया है.

इस सीजन दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं. इनमें से एक मैच में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे में उसे 4 विकेट से हार मिली. इसी के साथ क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 92 रन से हरा दिया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (RCB vs GT Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम.


ये भी पढ़ें: ‘यही रात अंतिम, यही रात भारी…’ विराट बनाम रबाडा, गिल बनाम भुवनेश्वर! फाइनल की इन टक्करों पर टिकी हैं करोड़ों निगाहें


गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

38 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago