प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद रत्ना सिंह के पति महाराज जय सिंह सिसोदिया का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया. वे राजस्थान के प्रतापगढ़ राजघराने के राजा थे. महाराज जय सिंह सिसोदिया ने अंतिम सांस उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कालाकांकर किले में ली, जो रत्ना सिंह का पैतृक निवास है. उनके निधन से न केवल राजघराने में, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है.
महाराज जय सिंह सिसोदिया काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लगातार चल रहा था. वे एक सौम्य और विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी सादगी और शालीनता के लिए वे विशेष रूप से पहचाने जाते थे।
उनके निधन की खबर फैलते ही कालाकांकर किले में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया. राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय क्षेत्रों की तमाम हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. भाजपा नेता, स्थानीय विधायक, विभिन्न दलों के प्रतिनिधि और आम जनता ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन कर उन्हें अंतिम विदाई दी.
रत्ना सिंह, जो तीन बार प्रतापगढ़ से सांसद रह चुकी हैं, अपने पति के निधन से बेहद दुखी हैं. परिवार और समर्थक इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं.
महाराज जय सिंह सिसोदिया के निधन से न केवल एक राजघराने का स्तंभ चला गया, बल्कि प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी एक अहम हिस्सा अब स्मृति बन गया है. उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपराओं के अनुसार कालाकांकर में ही किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…