देश

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद रोधी सेमिनार: NSG के आयोजन में आधुनिक आतंकी खतरों पर वैश्विक रणनीति का मंथन, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 10-11 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद रोधी खतरों और आधुनिक आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा किया गया, जिसमें भारत सहित अमेरिका, यूके, इज़राइल, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया  उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तावित था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उद्घाटन गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने किया. अपने संबोधन में श्री राय ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्विक स्तर पर रणनीतिक सहयोग को और अधिक मजबूत किया जाए.

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

संगोष्ठी का उद्देश्य 21वीं सदी में उभर रहे आतंकवाद के नए स्वरूपों जैसे साइबर आतंकवाद, ड्रोन हमले, डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और एआई आधारित सुरक्षा चूक से निपटने की रणनीति तय करना था. कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिनमें टेरर नेटवर्क्स की वैश्विक संरचना, उनकी फंडिंग, डिजिटल कट्टरता, सीमा-पार आतंकवाद, तकनीकी तालमेल और स्थानीय स्तर पर डि-रेडिकलाइजेशन रणनीतियाँ शामिल थीं.

NSG द्वारा ‘Bombshell’ नामक पत्रिका का किया गया विमोचन

इस दौरान NSG द्वारा ‘Bombshell’ नामक पत्रिका का विमोचन किया गया और राज्यों के साथ आतंकवाद-निरोधी समन्वय को लेकर समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. संगोष्ठी के दूसरे दिन टेक्नोलॉजी-सक्षम काउंटर टेरर ऑपरेशन्स, विशेष रूप से CIED (Counter Improvised Explosive Device) ऑपरेशन्स पर गहन चर्चा हुई. कार्यक्रम का समापन केंद्रीय गृह सचिव की उपस्थिति में हुआ, जिसमें सेमिनार रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और नवाचार पुरस्कार (CIED Innovation Awards) वितरित किए गए.

यह संगोष्ठी केवल संवाद का एक मंच नहीं रही, बल्कि इससे आतंकवाद के खिलाफ भारत के वैश्विक नेतृत्व की भूमिका और मजबूत हुई. यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भारत अब न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा साझेदारी को भी मजबूती देने के लिए तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago