देश

नाबालिग से दरिंदगी पर भड़का गुस्सा, आरोपी गिरफ्तार; VHP ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट- अभिषेक भटनागर


महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर में तनाव और भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक, जिसकी पहचान अयान खान के रूप में हुई है, उसको गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरोपी अयान खान ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया और उसे बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के बालाघाट ले गया. वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद, पीड़िता ने आपबीती अपने पिता को सुनाई.

बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी की सूचना मिलते ही पिता ने तुरंत रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO ACT) और अपहरण की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार (19 मार्च) आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.

हिंदू समाज और संगठनों में भारी रोष

इस घटना की खबर फैलते ही गोंदिया के हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों में उबाल आ गया है. आज सैकड़ों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोग और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता रामनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे. वहां उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण बोरकुटे से मुलाकात की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं.

प्रशासन को दी गई कड़ी चेतावनी

पुलिस स्टेशन में हुई इस मुलाकात के दौरान हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए. मामले की जांच फास्ट ट्रैक मोड में हो ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके. यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है या सख्त कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती है, तो पूरा हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा.


ये भी पढ़ें:


फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago