Saudi Iran Missile Attack: मिडिल ईस्ट में अब जंग बेकाबू हो चला है. ईरान ने अब मध्य पूर्व के सिविलियन और गैस इंडस्ट्रियल एरिया को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. आज गुरुवार को तेहरान ने रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. इसके अलावा सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर भी सैन्य हमला किया है. जिसके बाद सऊदी अरब बिलबिला उठा है.
सऊदी अरब ने ईरान को कड़ी चेतावनी जारी देते हुए कहा कि हमारे सब्र का इम्तिहान ना लें. हमारे पास ईरान को जवाब देने के लिए भरपूर ताकत मौजूद है. गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद सऊदी अरब अपने तेल को यनबू पोर्ट से एक्सपोर्ट कर रहा है.
इससे पहले इजरायल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हवाई हमला कर दिया था. जिससे गैस फील्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. पार्स गैस फील्ड को दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार माना जाता है. इससे संबंधित वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें पार्स गैस फील्ड धू-धू कर जलता दिखाई दे रहा है.
इजरायल के हमले के जवाब में बुधवार की देर रात ही ईरान ने भी कतर को निशाने पर ले लिया. कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में ईरान के हवाई हमले से आग लग गई. रास लाफान कतर का सबसे बड़ा गैस हब है. ईरान के इस हमले में इस इंडस्ट्रियल एरिया को भारी नुकसान पहुंचा है.
सऊदी अरब पर ईरान के हमले से इलाके में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. आशंका जताई जा रही है कि अगर सऊदी अरब इस युद्ध में उतरता है तो फिर पाकिस्तान को भी शामिल होना पड़ेगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच रक्षा समझौता हो रखा है.
बता दें कि, बुधवार को ईरान ने यह हमला तब किया, जब रियाद के एक होटल में तुर्की, सऊदी, कतर समेत मध्य पूर्व के एक दर्जन से अधिक देशों के विदेश मंत्री बैठक कर रहे थे.
रियाद को अबतक मध्य पूर्व का सबसे सुरक्षित शहर माना जा रहा था, लेकिन ईरान के इस हमले ने सऊदी अरब की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. सैन्य विशेषज्ञ इस हमले को सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि एक रणनीतिक संदेश मान रहे हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार अगर सऊदी अरब जवाबी कार्रवाई के लिए युद्ध में उतरता है तो फिर पाकिस्तान को भी सऊदी के साथ उतरना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में ईरान पर ट्रिपल अटैक का खतरा मंडराने लगेगा.
ये भी पढ़ें- मोतिहारी में रची गई थी बिकरू कांड पार्टी-2 की साजिश, पहले पुलिस को बुलाया फिर…, दो कुख्यात गैंगस्टरों का एनकाउंटर
सऊदी अरब ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान के हमले जारी रहते हैं तो वह सैन्य कार्रवाई के लिए बाध्य हो जाएगा. ईरान के साथ भरोसा अब पूरी तरह टूट चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…