Maharashtra Assembly budget session: महाराष्ट्र विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. विपक्ष ने मराठी भाषा दिवस पर सरकार पर कई आरोप लगाए, जिसके चलते सदन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनाव में भी ‘ठाकरे ब्रदर्स’ (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) ने मराठी अस्मिता का दांव खेला था, लेकिन चुनाव में यह दांव भी धराशायी रह गया था.
बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मराठी अस्मिता को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया. विपक्ष ने बीजेपी और सहयोगी दलों पर आरोप लगाया कि यह सरकार मराठी भाषा के साथ अन्याय कर रही है. विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने यह भी दावा किया कि सरकार अपने फायदे के लिए जनता को नुकसान पहुंचा रही है. इसके बाद राज्य का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है.
शुक्रवार (27 फरवरी) को विपक्षी गठंबधन महाविकास अघाड़ी ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा. विपक्ष ने मराठी भाषा दिवस पर मराठी भाषा के लिए उठाए जा रहे कदमों पर सवाल उठाए. विपक्ष ने कहा, “महाराष्ट्र हमारा गौरव है, मराठी हमारा गौरव है, धिक्कार है उस सरकार पर जो मराठी भाषा के साथ अन्याय कर रही है, धिक्कार है उस सरकार पर जो मराठी स्कूल बंद कर रही है”.
विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार मराठी के खिलाफ कार्य कर रही है और मराठी स्कूल बंद करा रही है. साथ ही मराठी भाषा भवन की जगह बिहार भवन बनाए जाने को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा.
ये भा पढ़ें: ‘गुलामी की बेड़ियां’ टूटने से ओपन वॉर तक! पाकिस्तान और तालिबान के बीच कैसे बोए गए दुश्मनी के बीज? पढ़ें- EXPLAINER
महाविकास अघाड़ी ने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य मराठी भाषा को क्लासिकल भाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है और पर्याप्त फंड भी नहीं दे रहा है. विरोध प्रदर्शन के बाद मराठी अस्मिता का मुद्दा राज्य में एक बार फिर गरमा गया है. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं और मराठी वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…