एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी निगम भंडारी को पटियाला हाउस कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने निगम भंडारी की गिरफ्तारी पर 24 मार्च तक के लिए रोक लगा दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि निगम भंडारी जांच में सहयोग करेंगे, गवाहों से संपर्क नहीं रखेंगे, जांच अधिकारी से अपना मोबाइल नंबर और लोकेशन शेयर करेंगे.
इससे पहले गिरफ्तार पांच लोगों की रिमांड की अवधी की एक मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है. जिनकी रिमांड की अवधि बढ़ाई गई उनमें कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार, जितेंद्र यादव और नरसिम्हा यादव शामिल है.
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सिद्धार्थ नाम के एक व्यक्ति ने टीशर्ट प्रिंट और डिजाइन की थी. उसे हिमाचल में पकड़ा गया है और उसे यहां लाने की कार्रवाई चल रही है. फिर उसका दोबारा आमना-सामना कराया जाना है. इसके लिए हमें ज्यादा दिनों की कस्टडी चाहिए.
पिछली सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने कहा था कि विपक्षी राजनीतिक दल से संबद्ध आरोपियों ने भारत मंडपम में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था और किसी को चोट नहीं पहुंचा. उन्होंने यह भी कहा था कि सभी आरोपों में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है. आरोपियों के वकील ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए गिरफ्तारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था.
उन्होंने कहा था कि गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को कम करने वाली है. अगर प्रदर्शन के चलते गिरफ्तारी होने लगी तो संसद में प्रदर्शन करने वाले नेताओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…