देश

Maharashtra: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ‘सिंदूर ब्रिज’ का किया उद्घाटन, बोले- गुलामी की निशानी को हटा रहे हैं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को मुंबई में ‘सिंदूर ब्रिज‘ का उद्घाटन किया. यह ब्रिज पहले कार्नैक ब्रिज के नाम से जाना जाता था. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे.

Devendra Fadnavis ने ब्रिज का किया उद्घाटन

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ‘सिंदूर ब्रिज‘ के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “आज बहुत खुशी की बात है कि मुंबई में ‘सिंदूर ब्रिज’ का उद्घाटन हो रहा है. हम सभी जानते हैं कि पुराना कार्नैक ब्रिज बहुत जर्जर हालत में था, इसलिए उसे तोड़ दिया गया था और उसकी जगह एक नया ब्रिज बनाया गया है.”

क्यों रखा गया ब्रिज का सिंदूर नाम?

उन्होंने कहा, “कार्नैक ब्रिज का नाम सिंदूर ब्रिज इसलिए किया गया क्योंकि ये ब्रिटिश गवर्नर के नाम पर पड़ा था, जिन्होंने हिंदुस्तानियों पर बहुत अत्याचार किया था, खासकर सतारा के प्रताप सिंह राजे और नागपुर के उद्धव राजे को अलग-अलग षड्यंत्र में फंसाने का प्रयास किया. इतना ही नहीं, कई लोगों को जान से मारने का काम उन्होंने किया, इसलिए हमने अत्याचारी गवर्नर का नाम बदलकर सिंदूर का नाम देने का निर्णय लिया. हम सभी जानते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतवासियों के मन में बसा हुआ है. इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पहली बार अपनी ताकत को दिखाया और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को खत्म करने का काम किया.”

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने बार-बार यह कहा है कि स्वतंत्रता के अमृतकाल में गुलामियों की निशानी को मिटाकर हमें अपनी निशानियों को तरजीह देनी है. इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ये निर्णय लिया गया है.”

यह भी पढ़ें- भारत 2025 में दुनिया के टॉप 10 टेक मार्केट में होगा शामिल, कोलियर्स की रिपोर्ट में किया गया दावा

बता दें कि यह पुल दक्षिण मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ता है. इस ब्रिज का नाम बंबई प्रांत के पूर्व गवर्नर जेम्स रिवेट कार्नैक के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 1839 से 1841 तक इस पद पर कार्य किया था. अब इस पुल का नाम बदलकर (ऑपरेशन सिंदूर पर) ‘सिंदूर ब्रिज‘ कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

5 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

12 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

16 minutes ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

19 minutes ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

30 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

50 minutes ago