देश

‘मलेशिया, हांगकांग और जर्मनी में प्रॉपर्टी…बैंक बैलेंस और महंगी गाड़ियां’, कांग्रेस MLA एसएन सुब्बा रेड्डी पर ED का शिकंजा, कई ठिकानों पर मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने FEMA (Foreign Exchange Management Act) की धारा 37 के तहत आज (10 जुलाई) बेंगलुरु में पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई कर्नाटक विधानसभा के विधायक एसएन सुब्बा रेड्डी (SN Subba Reddy) और उनके परिवार के खिलाफ की जा रही है. आरोप है कि इन्होंने विदेशों में भारी संपत्तियां, बैंक खातों में मोटा बैलेंस और लग्ज़री गाड़ियां अघोषित रूप से खरीदी और छुपाई हैं.

विदेशों में भी विधायक की अकूत संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जिन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, उनमें विधायक (SN Subba Reddy) का निजी आवास, उनसे जुड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान और उनके कुछ प्रमुख सहयोगियों के ठिकाने भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि विधायक के परिवार ने मलेशिया, हांगकांग और जर्मनी जैसे देशों में अचल संपत्तियों में निवेश किया है. साथ ही, विदेशी बैंक खातों में बड़ा बैलेंस और महंगी गाड़ियों की खरीद के भी सबूत मिले हैं.

सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी का मकसद यह पता लगाना है कि विदेशी संपत्तियों में निवेश के लिए कहां से और किस माध्यम से पैसा भेजा गया, क्या इसके लिए किसी नियम का उल्लंघन हुआ, और इन संपत्तियों की वास्तविक कीमत क्या है.

ED ने इन सभी परिसरों से दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक डेटा और लेन-देन से जुड़े सबूत जुटाए हैं, जिनकी गहन पड़ताल की जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस कार्रवाई से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, जो विधायक और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Betting App Scam: ED के शिकंजे में फंसे साउथ और तेलुगु सिनेमा के कई दिग्गज स्टार, विजय देवरकोंडा से लेकर प्रकाश राज, राना दग्गुबाती का नाम शामिल

इस छापेमारी ने कर्नाटक की सियासत में भी हलचल मचा दी है, क्योंकि यह मामला सिर्फ विदेशों में संपत्तियों तक सीमित नहीं, बल्कि संभावित मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी विनिमय नियमों के उल्लंघन का भी संकेत देता है. ED की जांच फिलहाल जारी है और आने वाले दिनों में विधायक SN Subba Reddy से पूछताछ भी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

41 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago