देश

Sindoor Bridge: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे सिंदूर ब्रिज का उद्घाटन, कारनैन ब्रिज से नाम बदलकर रखा गया सिंदूर ब्रिज

Sindoor Bridge:आज दक्षिण मुंबई में निर्मित ‘सिंदूर ब्रिज’ का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उद्घाटन करेंगे. जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस पुल का नाम पहले कारनैन ब्रिज था, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदलकर सिंदूर ब्रिज कर दिया गया है. उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता और नगर निगम अधिकारी मौजूद रहेंगे.

बताया जा रहा है कि विधानसभा में कारनैन ब्रिज का नाम बदलने का प्रस्ताव राहुल नार्वेकर ने दिया था. यह ब्रिज दक्षिण मुंबई में मीडी मेलो रोड को मस्जिद से जोड़ता है.

कारनैन ब्रिज को किसने बनवाया था?

कारनैन ब्रिज भारत में अंग्रेजों के द्वारा निर्मित सबसे पुराने पुलों में से एक है. इसको 1868 में अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया था. इसका नाम 1839 से 1841 तक बॉम्बे के गवर्नर के रूप में रहे रिवेट-कार्नेक पर रखा गया. इस पुल की कुल लंबाई 328 मीटर है. इस पुल का लगभग 70 मीटर का हिस्सा रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है.

ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार में चुनाव आते ही नेताओं की जुबान हुई बेकाबू, किसी ने ‘चोरवा’ कहा तो किसी ने ‘पॉकेटमार’

150 साल पुराना है यह ब्रिज

150 साल पुराने ब्रिटिशकालीन कारनैन ब्रिज को मध्य रेलवे ने असुरक्षित घोषित कर दिया था. क्योंकि इसके संरचनात्मक ऑडिट में ये उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया. जिसके बाद अगस्त 2022 में इसे ध्वस्त कर दिया गया.

पुल के बनने से यातायात व्यवस्था होगी सुचारू

पुल को ध्वस्त करने के बाद बीएमसी ने इसका दोबारा निर्माण कराया. अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया ब्रिज दो लेन का था. जो अब 4 लेन का हो चुका है. पुल का लोड परीक्षण हो चुका है.

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस ब्रिटिशकालीन पुल के पुनर्निर्माण के बाद इसका नाम पुराना कारनैन ब्रिज ही रखने का निर्णय लिया गया था. लेकिन भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर इसका नाम अब सिंदूर ब्रिज रखा गया है.

  • भारत एक्सप्रेस
Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago