Salman Khan और Sangeeta Bijlani का रिश्ता भले ही अब पुराना हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच आज भी गहरी दोस्ती और सम्मान बना हुआ है. बुधवार 9 जुलाई को सलमान ने एक बार फिर अपनी इस दोस्ती को निभाते हुए संगीता की जन्मदिन की पार्टी में शिरकत की. पार्टी में उनकी मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया, खासकर जब उन्होंने एक छोटे फैन के साथ जो प्यारा पल साझा किया, वो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
मुंबई के बांद्रा में आयोजित हुई संगीता बिजलानी की 65वीं बर्थडे पार्टी में सलमान एकदम सिंपल और कूल लुक में पहुंचे. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी फिट नजर आए. उनके बालों का नया रंग भी फैंस का ध्यान खींच रहा था. हालांकि कैमरों के सामने आते वक्त वो थोड़े गंभीर लगे, लेकिन जैसे ही एक नन्हा फैन सामने आया, उनका चेहरा खिल गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि सलमान पार्टी वेन्यू के गेट पर जैसे ही पहुंचे, उन्होंने एक छोटे बच्चे को देखा और रुक गए. उन्होंने बच्चे से बात की, मुस्कराए और उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई. इसके बाद ही उन्होंने वेन्यू के अंदर प्रवेश किया.
पार्टी खत्म होने के बाद जब सलमान बाहर निकले और अपनी गाड़ी की ओर बढ़े, तो वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया. इसी दौरान एक फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी टीम ने तुरंत दखल दिया और स्थिति को संभाल लिया. सलमान बिना रुके अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए.
इस मौके पर अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी पहुंचे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सलमान और संगीता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“हैप्पी बर्थडे @sangeetabijlani9, आप बहुत प्यारी हैं. लगता है बिजलानी फैमिली में कुछ तो खास बात है. @beingsalmankhan को देखकर दिन और भी खास हो गया. बहुत सारा प्यार भाई! और मेरी वाइफ हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी.”
सलमान और संगीता का रिश्ता फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित लव स्टोरीज़ में से एक रहा है. दोनों की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन के दौरान हुई थी और उन्होंने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. दोनों की शादी तक की प्लानिंग हो चुकी थी और कार्ड्स भी छपने लगे थे, लेकिन शादी ऐन वक्त पर रद्द हो गई.
इसके बाद संगीता ने साल 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की, जो बाद में 2019 में तलाक में बदल गई. आज भी सलमान और संगीता के बीच दोस्ती कायम है और वो एक-दूसरे के पारिवारिक आयोजनों में अक्सर नजर आते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…