देश

‘आधी उम्र बीत गई, अब कैसे सीखें? महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए मिलेगा extra समय

महाराष्ट्र में गैर-मराठी भाषी ऑटो और टैक्सी चालकों पर मंडरा रहे कार्रवाई के खतरे के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है. भाषा सीखने की शर्त और चालकों पर हो रही कथित वसूली को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने राहत के संकेत दिए हैं. सीएम फडणवीस ने साफ किया है कि चालकों को मराठी सीखने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सकता है. हालांकि, सरकार ने मराठी भाषा सीखने की शर्त को पूरी तरह रद्द करने से इनकार कर दिया है.

‘आधी उम्र बीत गई, अब कैसे सीखें नई भाषा?’

दरअसल, महाराष्ट्र में परमिट और लाइसेंस के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा था. ऑटो और टैक्सी चालकों का आरोप था कि नियमों के नाम पर उन्हें बेवजह नोटिस भेजे जा रहे हैं और कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली की जा रही है.

चालकों का दर्द है कि उनकी आधी उम्र बीत चुकी है और उन पर पूरे परिवार के पालन-पोषण तथा बच्चों की शिक्षा का भारी दबाव है. ऐसे में अचानक नई भाषा सीखना बेहद मुश्किल है. चालकों का कहना है कि अगर सरकार को यह नियम लागू ही करना था, तो इसे बहुत पहले लागू करना चाहिए था. उनका सुझाव है कि नए परमिट जारी करते समय ही मराठी ज्ञान की जांच की जाए, लेकिन सालों से गाड़ी चला रहे चालकों को इसमें रियायत दी जानी चाहिए.

रोजमर्रा बोलचाल के लिए मराठी जरूरी

दूसरी ओर, राज्य सरकार का मानना है कि महाराष्ट्र में काम करने वाले चालकों को यात्रियों से बेहतर संवाद और रोजाना के कामकाज के लिए बुनियादी मराठी आनी ही चाहिए. सरकार का तर्क है कि स्थानीय भाषा का ज्ञान होने से यात्रियों और चालकों के बीच तालमेल बेहतर होता है.

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे हजारों चालकों को अस्थायी राहत जरूर मिली है. लेकिन अब देखना यह होगा कि सरकार चालकों के रोजगार और मराठी भाषा के सम्मान के बीच किस तरह से संतुलन बनाती है.

यह भी पढ़ें: पटना में BPSC अभ्यर्थियों और छात्रों पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज! वाटर कैनन चला, छात्र नेता खुशबू पाठक समेत कई हिरासत में

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago