महाराष्ट्र चुनाव 2024: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 28 बागी उम्मीदवारों को किया पार्टी से निष्कासित.
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. उससे पहले महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने बागी उम्मीदावरों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस की महानगर इकाई ने 28 बागी उम्मीदवारों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते छह साल के लिए निलंबित कर दिया है.
जिन प्रमुख नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक, याज्ञवल्क्य जिचकर, कमल व्यहारे, मनोज शिंदे और आबा बागुल शामिल हैं. कांग्रेस के एक बयान में इस बात का जिक्र किया गया है कि यह निर्णय एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देश पर लिया गया है.
जानकारी रहे कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. राज्य में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. जबकि, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होने वाला है.
पार्टी से निष्कासित किए जाने वाले उम्मीदवारों में शामकांत सनेर, राजेंद्र ठाकूर, आबा बागुल, मनीष आनंद, सुरेश कुमार जेथलीया, सुरेश कुमार जेथलीया, चंद्रपाल चौकसे, सोनल कोवे, मनोज सिंधे, अविनाश लाड, आनंदराव गेदाम, शब्बीर खान, हंसकुमार पांडे, मंगल भुजबल, भिलाषा गावतुरे, मोहनराव दांडेकर, प्रेमसागर गणवीर, विजय खडसे और विलास पाटिल के नाम शामिल हैं.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…