Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र चुनाव 2024: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 28 बागी उम्मीदवारों को किया पार्टी से निष्कासित

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. उससे पहले महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने बागी उम्मीदावरों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है.

Maharashtra Elections 2024

महाराष्ट्र चुनाव 2024: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 28 बागी उम्मीदवारों को किया पार्टी से निष्कासित.

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. उससे पहले महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने बागी उम्मीदावरों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस की महानगर इकाई ने 28 बागी उम्मीदवारों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते छह साल के लिए निलंबित कर दिया है.

जिन प्रमुख नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक, याज्ञवल्क्य जिचकर, कमल व्यहारे, मनोज शिंदे और आबा बागुल शामिल हैं. कांग्रेस के एक बयान में इस बात का जिक्र किया गया है कि यह निर्णय एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देश पर लिया गया है.

20 नवंबर को होने वाले हैं चुनाव

जानकारी रहे कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. राज्य में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. जबकि, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होने वाला है.

इन्हें किया गया पार्टी से निष्कासित

पार्टी से निष्कासित किए जाने वाले उम्मीदवारों में शामकांत सनेर, राजेंद्र ठाकूर, आबा बागुल, मनीष आनंद, सुरेश कुमार जेथलीया, सुरेश कुमार जेथलीया, चंद्रपाल चौकसे, सोनल कोवे, मनोज सिंधे, अविनाश लाड, आनंदराव गेदाम, शब्बीर खान, हंसकुमार पांडे, मंगल भुजबल, भिलाषा गावतुरे, मोहनराव दांडेकर, प्रेमसागर गणवीर, विजय खडसे और विलास पाटिल के नाम शामिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest