महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या पर विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान
Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने विवादित बयान दिया है. बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए ऐसी बात कह दी जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान आत्महत्या करे तो उसके अंतिम संस्कार में कोई शामिल न हो. जब किसानों को लगेगा कि उनकी लाश जानवर खा सकते हैं, तभी वे आत्महत्या करना बंद करेंगे.
विधायक के इस बयान पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र देश में किसान आत्महत्या के सबसे गंभीर संकट से जूझ रहे राज्यों में शामिल है. एक RTI के मुताबिक, जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच महाराष्ट्र में 13,128 किसानों ने आत्महत्या की. यानी इस दौरान हर दिन औसतन करीब 8 किसानों ने अपनी जान गंवाई.
किसानों की आत्महत्या को लेकर सरकारी आंकड़े भी राज्य में संकट की गंभीरता दिखाते हैं. NCRB की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में किसान आत्महत्याओं का 38.5 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र का था. वहीं, सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, 2001 से अब तक राज्य में 39,800 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं.
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या के आंकड़े भी चिंताजनक हैं. आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में यहां 948 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,129 हो गई. यह पांच साल में सबसे ज्यादा आंकड़ा है.
साल 2025 में बीड जिले में सबसे ज्यादा 256 किसानों की मौत दर्ज की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 537 मौतें मई से अक्टूबर के बीच हुईं. यह वह अवधि थी, जब क्षेत्र को बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा था.
मराठवाड़ा में 2026 के शुरुआती छह महीनों में भी किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी रहा. जनवरी से जून के बीच क्षेत्र में 465 किसानों ने आत्महत्या की. इनमें सबसे ज्यादा 109 मौतें छत्रपति संभाजीनगर जिले में दर्ज की गईं.
ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान
ऐसे में किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर विधायक संजय गायकवाड़ का बयान चर्चा और विवाद का विषय बन गया है. हालांकि राज्य सरकार की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी भी तरह की सफाई नहीं पेश की गई है. सोशल मीडिया पर लोग संजय गायकवाड़ के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा दिखा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…
गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…
बिहार के महान क्रांतिकारी योगेंद्र शुक्ल, जिन्हें लोग 'शेरे बिहार' के नाम से जानते थे,…