Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान! बोले- ‘अंतिम संस्कार में न जाएं, लाश जानवर खा जाएंगे’

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने विवादित बयान दिया है. बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि अगर कोई किसान आत्महत्या करे तो उसके अंतिम संस्कार में कोई शामिल न हो.

maharashtra-farmer-suicides-sanjay-gaikwad-controversial-statement

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या पर विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने विवादित बयान दिया है. बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए ऐसी बात कह दी जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान आत्महत्या करे तो उसके अंतिम संस्कार में कोई शामिल न हो. जब किसानों को लगेगा कि उनकी लाश जानवर खा सकते हैं, तभी वे आत्महत्या करना बंद करेंगे.

विधायक के इस बयान पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र देश में किसान आत्महत्या के सबसे गंभीर संकट से जूझ रहे राज्यों में शामिल है. एक RTI के मुताबिक, जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच महाराष्ट्र में 13,128 किसानों ने आत्महत्या की. यानी इस दौरान हर दिन औसतन करीब 8 किसानों ने अपनी जान गंवाई.

महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या के आंकड़े डराने वाले

किसानों की आत्महत्या को लेकर सरकारी आंकड़े भी राज्य में संकट की गंभीरता दिखाते हैं. NCRB की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में किसान आत्महत्याओं का 38.5 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र का था. वहीं, सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, 2001 से अब तक राज्य में 39,800 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं.

मराठवाड़ा में भी लगातार बढ़ रहा संकट

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या के आंकड़े भी चिंताजनक हैं. आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में यहां 948 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,129 हो गई. यह पांच साल में सबसे ज्यादा आंकड़ा है.

साल 2025 में बीड जिले में सबसे ज्यादा 256 किसानों की मौत दर्ज की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 537 मौतें मई से अक्टूबर के बीच हुईं. यह वह अवधि थी, जब क्षेत्र को बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा था.

सोशल मीडिया पर लोगों ने घेरा

मराठवाड़ा में 2026 के शुरुआती छह महीनों में भी किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी रहा. जनवरी से जून के बीच क्षेत्र में 465 किसानों ने आत्महत्या की. इनमें सबसे ज्यादा 109 मौतें छत्रपति संभाजीनगर जिले में दर्ज की गईं.

ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

ऐसे में किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर विधायक संजय गायकवाड़ का बयान चर्चा और विवाद का विषय बन गया है. हालांकि राज्य सरकार की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी भी तरह की सफाई नहीं पेश की गई है. सोशल मीडिया पर लोग संजय गायकवाड़ के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा दिखा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism