अगर आप बाहर का खाना खाते हैं या ऑनलाइन ग्रॉसरी मंगाते हैं, तो महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की यह रिपोर्ट आपको चौंका सकती है. लोगों को सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के लिए FDA ने 20 और 21 नवंबर को पूरे राज्य में बड़ा जांच अभियान चलाया. इस कार्रवाई में 3 करोड़ 52 लाख 37 हजार 742 रुपये कीमत का खाद्य स्टॉक और वाहन जब्त किए गए, साथ ही गंभीर खामियां मिलने पर 38 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिए गए.
जांच के दौरान मुंबई के भांडुप स्थित Zepto के स्टोरेज परिसर में तापमान मानकों के मुताबिक नहीं मिला, खराब व लौटाया सामान बिक्री वाले स्टॉक के साथ रखा था और खाने की चीजों के पास पर्सनल केयर प्रोडक्ट, फूल व कर्मचारियों की जैकेट रखी मिली, जिसके बाद इसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया. बांद्रा पश्चिम के 5 Spice और Qin’s में कॉकरोच मिले व कच्चा चिकन बिना ढके रखा गया था.
सांताक्रूज पश्चिम के EVE में कचरे के पास खाद्य सामग्री और नालियों में खाने के अवशेष मिले, जबकि मालाड के Maiz Mexican Kitchen और Harvest Salad & Co. में स्टोरेज रैक व पैकेटबंद क्विनोआ के अंदर 10-15 जिंदा कॉकरोच पाए गए और बटर-चीज बिना फ्रिज के रखे थे. इसके अलावा माझगांव की श्री प्रसाद बेकरी, वडाला की Blink Commerce, दादर की आजाद आइसक्रीम हाउस और अंधेरी के Kha Burger समेत पुणे के मेट्रो रेस्टोरेंट, ग्रैंड दिल्ली दरबार व द बर्गर बार्न कैफे जैसे प्रतिष्ठानों के भी लाइसेंस निलंबित किए गए.
ठाणे के भिवंडी स्थित नोवासोल इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड से बिना मंजूरी रखी गई 1.91 करोड़ रुपये से ज्यादा की 61,009 किलो खाद्य सामग्री और कोंकण में तीन वाहनों से करीब 97.82 लाख रुपये की सड़ी हुई सुपारी जब्त हुई. बुलढाणा के जलंब में प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला ले जा रहे दो पिकअप वाहनों समेत 55.53 लाख की संपत्ति जब्त कर एफआईआर दर्ज की गई, वहीं नासिक में भी एफआईआर के साथ एक गिरफ्तारी हुई.
राज्यभर में कुल 3.17 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिसमें एयर इंडिया बिल्डिंग और विधान भवन परिसर समेत 28 प्रतिष्ठानों की जांच में लगा 1.57 लाख रुपये का जुर्माना भी शामिल है. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने साफ चेतावनी दी है कि सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: दर्शन को निकले पर राह में मौत खड़ी थी! राजस्थान में हादसे में 12 लोगों की मौत
-भारत एक्सप्रेस
Sehore Murder News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भाऊखेड़ी गांव में देर रात गोलीबारी…
Mirzapur Murder: मिर्जापुर के विरशाहपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते 33 वर्षीय अतुल दुबे…
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बाजवा गांव में शनिवार रात शादी की घुड़चढ़ी…
Bihar Road Accident: बिहार के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो…
Bihar Politics: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद वैशाली में राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा…
Bihar Politics: बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का लोकार्पण कर…