Bharat Express DD Free Dish

Food Safety

अयोध्या के डांडिया मंदिर में भंडारे के लिए आए 2 क्विंटल दूध में मरी मक्खियां और रबर जैसी परतें मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया. खाद्य विभाग ने सैंपल सील कर जांच के लिए भेजे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की चेतावनी के लिए लेबलिंग नियम जारी करने में FSSAI की देरी पर नाराजगी जताई है.

Eggs Health Alert: ब्रिटेन में Salmonella Enteritidis के 207 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. जांच में आयातित अंडों से संभावित कनेक्शन सामने आया है, ऐसे में अंडे खाने वालों के लिए सावधानी जरूरी है.

FSSAI Rule 2026: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पान मसाला की पैकेजिंग में प्लास्टिक और एल्युमीनियम फॉयल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. अब निर्माताओं को कागज, टिन या कांच के डिब्बों का उपयोग करना होगा.

Fridge food safety tips: फ्रिज में रखा खाना हमेशा सुरक्षित नहीं रहता. एक्सपर्ट्स के अनुसार, गलत तापमान और ज्यादा दिनों तक स्टोर किया गया भोजन फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है. जानिए बचा हुआ खाना कितने दिन तक सुरक्षित रहता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Kitchen health tips: विशेषज्ञों के अनुसार किचन में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामान्य चीजें लंबे समय में स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. खरोंच वाले नॉन-स्टिक बर्तन, पुराने प्लास्टिक कंटेनर और प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड जैसी चीजों के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

FSSAI newspaper food packaging warning: एफएसएसएआई ने अखबार में खाना लपेटने और परोसने पर सख्त रोक लगा दी है। इसके पीछे के स्वास्थ्य खतरे और छोटे व्यवसायों पर असर को आसान भाषा में समझने के लिए यह एक्सप्लेनर पढ़ें! अभी क्लिक करें.

सुप्रीम कोर्ट ने बिना राष्ट्रीय नीति के बाजार में बेचे जा रहे जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) खाद्य पदार्थों के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट को बताया कि पिछले आदेशों के बावजूद जीएम फूड धड़ल्ले से बाजार में आ रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में फूड सेफ्टी टास्क फोर्स बनाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि याचिका में नेशनल टास्क फोर्स बनाने का कोई ठोस आधार नहीं बताया गया है और न ही याचिका में कोई मेरिट है.

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध पीने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर हालत में हैं. यह दूध स्थानीय डेयरी यूनिट से सप्लाई किया गया था.