Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के हिंगोली में गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच की गई. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की और उसमें रखा सामान भी खोलकर चेक किया. इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अमित शाह का हेलीकॉप्टर हिंगोली में लैडिंग करता है, इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी उनके हेलीकॉप्टर और बैग की जांच करते हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की गई. भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है. एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए.”
ये भी पढ़ें- PM Modi ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर 6,640 करोड़ रुपये की योजनाओं का दिया तोहफा, Bihar में ली खास सेल्फी
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने के बाद विवाद हुआ था. चुनाव आयोग ने अपनी नीतियों को स्पष्ट भी किया था. जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) ने भाजपा पर हमला बोला था और पूछा था कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना बैग चेक करेंगे? उद्धव के सर्पोट में विपक्ष के कई नेताओं ने भी सवाल उठाए थे. इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच भी की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…