बिजनेस

1 नवंबर को समाप्त हुए पखवाड़े में डिपॉजिट और क्रेडिट वृद्धि दर समान रही: RBI डेटा

New Delhi: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर को समाप्त हुए पखवाड़े में क्रेडिट और डिपॉजिट वृद्धि दर दोनों समान रही है. डेटा के मुताबिक, एक नवंबर तक के पखवाड़े में सालाना आधार पर क्रेडिट वृद्धि दर 11.9 प्रतिशत और डिपॉजिट वृद्धि दर 11.83 प्रतिशत रही है. केंद्रीय बैंक के डेटा के मुताबिक, एक नवंबर तक बैकों के पास डिपॉजिट 220.43 लाख करोड़ रुपये था. वहीं, क्रेडिट 174.39 लाख करोड़ रुपये पर था.

इससे पहले 18 अक्टूबर को समाप्त हुए पखवाड़े में भी डिपॉजिट और क्रेडिट वृद्धि दर क्रमश: 11.7 प्रतिशत और 11.5 प्रतिशत पर समान रही थी. यह बीते 30 महीने में पहली बार था, जब क्रेडिट और डिपॉजिट वृद्धि करीब समान रही थी.

डिपॉजिट वृद्धि से क्रेडिट की विकास दर 25 मार्च, 2022 को समाप्त हुए पखवाड़े से ही अधिक थी. एक समय दोनों के बीच अंतर करीब 7 प्रतिशत तक का हो गया था. डिपॉजिट और क्रेडिट वृद्धि दर के बीच अंतर कम होने की वजह आरबीआई द्वारा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के असुरक्षित लोन और लोन पर जोखिम नियंत्रित करने और बैंकों को उधारी व जमा अनुपात (एलडीआर) को कम करने का निर्देश था, जिससे क्रेडिट की विकास दर धीमी हुई है.


ये भी पढ़ें- भारत का Insurance Sector थाईलैंड और China से भी आगे, विकास की राह में चुनौतियां भी मौजूद


 

उच्च एलडीआर को कम करने के लिए देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक की ओर से क्रेडिट ग्रोथ को कम कर दिया है. इससे कुल क्रेडिट में कमी आएगी. क्रेडिट ग्रोथ धीमी होने की एक वजह रेपो रेट का लंबे समय से उच्च स्तर पर होना है. फिलहाल रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर बना हुआ है. आरबीआई द्वारा आखिरी बार इसमें बदलाव फरवरी 2023 में किया गया है. आरबीआई की पिछली 10 मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

8 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

10 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

21 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

34 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

43 minutes ago