देश

माझी लाडकी बहिन योजना या ‘लाडला भाई’ स्कैम? बहनें रहीं किनारे, 14000 भाई ले गए फायदा

Maharashtra Ladki Bahin Yojana Scam: महाराष्ट्र में ‘लाडकी बहिन’ योजना का कुछ लाडले भाई भी फायदे लूटने में माहिर निकले हैं. एक ओर सरकार महिलाओं को सशक्त करने का नारा बुलंद कर रही थी. दूसरी ओर पुरुष चुपके से अपनी जेबें भर रहे थे. पहले तो इसे महज विपक्ष के आरोप बताए गए. हालांकि, सुप्रिया सुले ने 14,000 लाडले भाइयों के नाम उजागर कर दिए. इसमें बताया गया कि 21 करोड़ रुपये की लूट हुई है. मामला सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ऐसा होने की बात स्वीकार की है. वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने वसूली की बात कही है.

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि इस योजना के तहत लगभग 14,000 पुरुषों को लाभ मिला है, जबकि यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए है.

क्या है लाडकी बहिन योजना?

लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत, महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना को एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने के बाद शुरू की थी. उसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी इसे जारी रखा था.

14,000 लाडले भाई ले गए लाभ

सुप्रिया सुले ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि अगस्त 2024 में शुरू की गई इस योजना के लाभार्थियों की सूची में 14,000 पुरुष भी हैं. इनको करीब 21 करोड़ रुपये बांटे गए हैं. सुले ने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि योजना का लाभ लेने के लिए इन आदमियों के नाम किसने और कैसे दर्ज कराए हैं. इसमें सरकार का सारा सिस्टम फेल हो गया.

सरकार ने माना हुआ है कांड

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अगर ऐसे लाभार्थी पाए गए तो उनसे पैसा वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए है, और अगर पुरुषों ने इसका लाभ उठाया है तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि आईटी विभाग के डेटा के अनुसार, लाडकी बहिन योजना के 26.34 लाख लाभार्थी इसके लिए पात्र नहीं थे. उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पात्र लोगों के लाभ फिर से शुरू किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: सामने आई ‘बुक ऑफ डेड’, मिस्र में मिला 3500 साल पुराना रहस्यमयी ‘कब्रिस्तान’

लापरवाही का नतीजा है घोटाला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त करना था. हालांकि, अब यह भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई है. एनसीपी नेता सुप्रिया सुले आरोपों के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अनियमितताओं को स्वीकार करते हुए वसूली और अपात्र लाभार्थियों की पहचान की बात कही है. इस घोटाले से साफ होता है कि यह प्रणालीगत विफलताओं का उदाहरण है. इसके साथ ही यह कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है जिस कारण अब सरकार की किरकिरी हो रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago