बिजनेस

TCS 2% Lay Off: देश की दिग्गज आईटी कंपनी TCS 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों नौकरी से निकालेगी, AI है वजह

TCS 2% Lay Off: भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) ने रविवार (27 जुलाई) को कहा कि वह 2026 के वित्तीय वर्ष में अपने कर्मचारियों की संख्या में 2 प्रतिशत की कटौती करेगी, जिसकी अधिकतर असर मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट पर पड़ेगा.

इस कदम का उद्देश्य आईटी सेक्टर में तेजी से आ रहे रुकावटों के बीच कंपनी को भविष्य के लिए तैयार बनाना है. टीसीएस वित्तीय वर्ष 2026 तक दुनिया भर में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेगी, जहां कंपनी की उपस्थिति है.

कंपनी ने कहा कि नए मार्केट में प्रवेश करने नई टेक्नोलॉजी में निवेश करने और AI को अपनाने के लिए एंप्लॉय को फिर से ट्रेनिंग और नियुक्ति कर रही है. लेकिन इस प्रक्रिया के तहत लगभग 12,200 नौकरियों में कटौती की जाएगी.

चार सालों में सबसे कम सैलरी हाईक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, TCS इस साल 4 से 8 प्रतिशत के बीच कम वेतन वृद्धि (Salary Hike) की घोषणा कर सकती है. यह वृद्धि पिछले चार सालों में सबसे कम होगी. टीसीएस ने वित्त वर्ष 2022 में 10.5 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2023 में 6-9 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2024 में 7-9 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की थी.

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 12,760 करोड़ रुपये (5.98 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की. जबकि तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर नेट प्रॉफिट में 4.38% की वृद्धि हुई.

वहीं एक साल पहले कंपनी को 12,040 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही में 12,224 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था.

चुनौतियों का सामना कर रहा है भारत का IT सेक्टर

भारत का 283 अरब डॉलर (लगभग 24 लाख करोड़) का विशाल आईटी सेक्टर कमज़ोर मांग, लगातार इन्फ्लेशन और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कस्टमर द्वारा खर्च में कटौती जैसी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.


ये भी पढ़ें: India-UK FTA: भारत-यूके CETA से अगले 3 वर्षों में कृषि और प्रोसेस्ड फूड उत्पादों के निर्यात में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

41 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago