देश

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में बीजेपी+ की जीत पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताई खुशी, जानें क्या कहा

महाराष्ट्र में ‘मिनी विधानसभा’ माने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले ‘महायुति गठबंधन’ ने शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य के 29 में से अधिकांश नगर निगमों में गठबंधन ने बढ़त हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकाय चुनाव में जीत पर खुशी जाहिर की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य की ऊर्जावान जनता ने एनडीए के जनहितैषी सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है!”

उन्होंने कहा कि विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और भी गहरा हुआ है. विकास के लिए हमारी कार्य-प्रणाली और दृष्टिकोण जनता को पसंद आया है. महाराष्ट्र भर की जनता के प्रति मेरी कृतज्ञता. यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का जश्न मनाने का प्रतीक है.

NDA कार्यकर्ताओं पर पीएम मोदी को गर्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे उन सभी एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने महाराष्ट्र भर में जनता के बीच अथक परिश्रम किया. उन्होंने हमारे गठबंधन के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया, आने वाले समय के लिए हमारी योजनाओं को उजागर किया और विपक्ष के झूठ का प्रभावी ढंग से खंडन किया. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में ‘महायुति गठबंधन’ को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना की प्रचण्ड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है.

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम एवं समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. इस ऐतिहासिक विजय के लिए मैं सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की विकासनीति पर है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra BMC Result 2026: बीएमसी चुनावों में भाजपा-शिवसेना की बादशाहत, 29 में 23 निगमों में बीजेपी+ आगे; ‘ठाकरे ब्रदर्स’ को बड़ा झटका

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

15 seconds ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

1 minute ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

8 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

28 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

39 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

41 minutes ago