देश

मैनपुरी उपचुनाव: मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए एकजुट होगा सैफई परिवार, शिवपाल के बेटे ने कही बड़ी बात

भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश में अलग-अलग राज्य में खाली हुई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया. इन सभी सीटों पर मतदान 5 दिसंबर को होगा. और नतीजा 8 दिसंबर को आएगा. इन उपचुनावों में उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है. बता दें कि मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha) की सीट मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई है.

प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. इसके साथ ही प्रदेश में इस बात की चर्चा भी चल रही है कि क्या समाजवादी पार्टी अपनी साख बचाने के लिए सपा कुनबे को एक साथ ला पाएगी. लोगों का ये भी मानना है कि नेताजी की विरासत को बचाने के लिए एक बार फिर अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल को साथ आना पड़ेगा. क्योंकि बीजेपी इस समय प्रदेश में काफी मजबूत स्थिति में है. और धीरे-धीरे समाजवादी पार्टी प्रदेश में कमजोर होती हुई नजर आ रही है.

आदित्य यादव ने क्या कहा ?

चाचा शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बयान दिया है कि, ” “मैनपुरी नेताजी की सीट है, नेताजी की विरासत की सीट बचाने के लिए पूरा परिवार गंभीरता से विचार कर रहा है. जिसमें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और हमारे अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बड़े ताऊ रामगोपाल यादव और भैया धर्मेंद्र यादव गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जो निर्णय परिवार का होगा उसका माना जाएगा.” प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत और तेज हो गई है.

चाचा शिवपाल का निर्देश

वहीं शिवपाल यादव ने अपने बयान में कहा कि, “हमें जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है. इंतजार है, देखिए. अभी नेताजी के जाने के बाद हम लोग शोक में हैं. इस महीने नेताजी का जन्मदिन भी आने वाला है, जो हम हर साल मनाते थे.”

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

13 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

19 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

41 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago