अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में दर्दनाक हादसा हुआ है. बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया. इस घटना में 11 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. 7 लोगों को रेस्क्यू के जरिए निकाला जा चुका है, जिसमें से एक की मौत होने की खबर है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जिला रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है. एसडीआरएफ समेत अन्य बचाव दलों की ओर से युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.”
जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर जा रहा था. हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में करीब 18 लोग सवार थे. टेंपो-ट्रैवलर जब रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर इलाके में पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं. टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया. स्थानीय लोग भी इस प्रयास में मदद करने के लिए शामिल हुए.
उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश से अलकनंदा नदी में पानी का बहाव इस समय बहुत तेज है. ऐसे में घटना के बाद रेस्क्यू टीम कड़ी मेहनत कर रही है और लापता लोगों को ढूंढने की पूरी कोशिश में लगी है. अलकनंदा नदी में गिरे टेंपो ट्रैवलर का पता नहीं लग पाया है. अब तक 7 यात्रियों को बचा लिया गया है और उनमें से 6 को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…
Aaj Ka Panchang: 26 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि…
Aaj Ka Rashifal: Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: गुरुवार सुबह चंद्रमा मिथुन राशि में…
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…