Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, धर्मशाला में पानी के तेज बहाव में डेढ़ दर्जन मजदूर बहे, दो की मौत, कई लापता

श्रमिक खनियारा की पहाड़ियों में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे. परियोजना में लगे स्थानीय लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बारिश के कारण परियोजना का काम नहीं हो रहा था, इसलिए सभी मजदूर, मजदूर कॉलोनी में ही थे.

Flood

धर्मशाला में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही.

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ (Flood) ने तबाही मचाई हुई है. कुल्लू में बाढ़ के बाद अब धर्मशाला में भी हालात खराब है. जिले के खनियारा मणुणी खड्ड का जलस्तर बुधवार को अचानक बढ़ गया जिससे आए तेज बहाव में एक क्रशर में काम कर रहे कई मजदूर बह गए. कम से कम दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

Flood ने मचाई तबाही

स्थानीय मजदूरों ने बताया कि घटना दोपहर दो से तीन बजे के बीच की है. उस समय मौके पर करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे जिनमें लगभग 14-15 मजदूर बह गए. अचानक आई बाढ़ में अपने साथियों को खोने के बाद वहां काम करने वाले श्रमिकों में दहशत का माहौल है.

करीब डेढ़ दर्जन लोग पानी में बहे

मौके पर मौजूद दयाकिशन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि कंपनी ने नीचे जाने के लिए कहा था. हम अपना सामान बांधने जब तक जाते तब तक बाढ़ (Flood) आ गई. मेरा बैग, दो तीन लोगों के पैसे, मेरा फोन सब कुछ बह गया. उन्होंने बताया कि लगभग 14-15 लोग पानी के बहाव में बह गए.

एक अन्य मजदूर रवि कुमार ने बताया कि सुबह से हल्की बारिश हो रही थी. हम दोपहर में खाना खाकर सो रहे थे. अचानक आई बाढ़ में जानमाल नुकसान हुआ है. जम्मू का एक हमारा साथी बह गया. जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई मनूनी खड्ड में बहती हुई नीचे पहुंच गई. एक अन्य व्यक्ति की लाश प्रोजेक्ट के दो नम्बर फेस पर पड़ी मिली.

श्रमिक खनियारा की पहाड़ियों में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे. परियोजना में लगे स्थानीय लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बारिश के कारण परियोजना का काम नहीं हो रहा था, इसलिए सभी मजदूर, मजदूर कॉलोनी में ही थे. इस बीच मनूनी खड्ड और नाले का सारा पानी कॉलोनी की तरफ डायवर्ट हो गया और कॉलोनी में शेडों में आराम कर रहे मजदूर बह गए. पानी में बहे ज्यादातर मजदूर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए गए हैं.

राहत-बचाव कार्य में जुटीं टीमें

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. रास्ते टूट जाने की वजह से राहत और बचाव टीम के सामने घटना स्थल पर पहुंचने में परेशानी आ रही है. उन्हें पैदल ही जाना पड़ रहा है, जिससे बचाव कार्य में विलंब हुआ.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंधु के तहत मोदी सरकार ने विदेश से 3000 से ज्यादा लोगों को किया एयरलिफ्ट, परिजनों ने जताया आभार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के निकटवर्ती खनियारा की मणुणी खड्ड में अचानक पानी का तेज बहाव बढ़ने से कई श्रमिकों के बहने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के नागरिकों की हरसंभव सहायता के लिए समर्पित है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital