देश

‘Waqf कानून बंगाल में नहीं चलेगा..’, ममता के इस बयान पर बोले सुधांशु त्रिवेदी- आपको केंद्र सरकार के कानून से इनकार का हक नहीं

Mamta Banerjee News: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में फैले तनाव और हिंसा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ममता बनर्जी की टिप्पणी को संविधान का अपमान करार दिया है.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था स्पष्ट है कि केंद्र द्वारा बनाए गए किसी भी कानून को देश के सभी राज्यों में लागू करना अनिवार्य होता है. किसी भी राज्य की विधानसभा को यह अधिकार नहीं है कि वह केंद्र के कानून को मानने से इनकार कर दे. उन्होंने इस स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि जिस प्रकार कोई नगरपालिका या जिला परिषद राज्य की विधानसभा द्वारा बनाए गए कानून को लागू करने से मना नहीं कर सकती, उसी प्रकार राज्यों को भी केंद्र के कानूनों को लागू करना ही होता है.

‘यह कानून संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करके आया’

ममता बनर्जी की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए त्रिवेदी ने कहा, “यदि ममता जी कहती हैं कि यह कानून राज्य में लागू नहीं होगा, तो इससे साफ होता है कि उनके मन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के प्रति कोई सम्मान नहीं है. केंद्र ने यह कानून तमाम संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए पारित किया है.”

ममता बनर्जी उग्र-आपराधिक तत्वों के साथ सत्ता चला रहीं

उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि यह बयान यह दिखाता है कि कथित ‘इंडिया गठबंधन’ के नेताओं के हाथ में देश का संविधान खतरे में है. साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जिस प्रकार के उग्र और आपराधिक तत्वों के साथ सत्ता चला रही हैं, वह अब नियंत्रित होती नहीं दिख रही. शायद यही वजह है कि अब वे केंद्र के कानूनों को भी चुनौती देने की स्थिति में आ गई हैं.

त्रिवेदी ने यह भी कहा कि यह बयान उनके प्रशासन की विफलता को दर्शाता है. उन्होंने कहा, “यह साफ है कि उनकी सरकार अब कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है और ऐसे बयान देकर वह स्थिति से भागने का प्रयास कर रही हैं.”

यह भी पढ़िए: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी बोले- इंटेलिजेंस से ज़्यादा ज़रूरी है मन की अनुभूति, AI का भविष्य मानव मूल्यों से जुड़ा

आईएएनएस

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

7 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

9 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

20 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

42 minutes ago