देश

‘हत्या’ के 17 साल बाद झांसी में जिंदा मिला व्यक्ति, 4 लोग जा चुके हैं जेल, पढ़ें बिहार का अजीबोगरीब मामला

Man Found Alive after Murder: उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ी एक विचित्र खबर सामने आ रही है. इस अजीबोगरीब मामले में उत्तर प्रदेश के झांसी में एक व्यक्ति की शिनाख्त की गई है, जिसकी 17 साल पहले हत्या हो गई है. इतना ही नहीं जिंदा मिले इस व्यक्ति की कथित हत्या के जुर्म में उसके चाचा और भाइयों समेत 4 लोग जेल की सजा भी काट चुके हैं.

जिंदा मिले व्यक्ति के चाचा जहां मर चुके हैं, वहीं तीन भाई जमानत पर बाहर हैं. कथित हत्या के बाद जिंदा मिलने का यह रहस्यमय मामला तब सामने आया जब झांसी पुलिस को एक व्यक्ति मिला जो बिहार पुलिस के रिकॉर्ड में ‘मृत’ के रूप में दर्ज था.

जांच में पता चला

6 जनवरी को गश्त के दौरान झांसी पुलिस को एक व्यक्ति मिला. पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वह व्यक्ति छह महीने से झांसी के एक गांव में रह रहा था. उसकी पहचान बिहार के देवरिया निवासी 50 वर्षीय नथुनी पाल के रूप में हुई. आगे की जांच में पता चला कि वह व्यक्ति अकेला रहता है और हाल ही में झांसी वापस आया था. उसने कहा, ‘जब मैं बच्चा था, तब मेरे माता-पिता की मृत्यु हो गई थी और मेरी पत्नी मुझे बहुत पहले ही छोड़ कर चली गई थी. मुझे बिहार में अपने घर आए हुए लगभग 16 साल हो गए हैं.’

मामला 2009 या उससे पहले का है, जब नथुनी पाल घर से लापता हो गए थे. पाल के मामा ने एक चाचा और चार भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर पाल की जमीन हड़पने और फिर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया गया था.


ये भी पढ़ें: Maharashtra के इन तीनों गांवों में मचा हड़कंप, एक हफ्ते के भीतर लोग हो रहे गंजे, जानें क्यों हो रहा ऐसा


अभी भी अदालत में है मामला

कथित हत्या के आरोपी भाइयों में से एक सतेंद्र पाल ने कहा, ‘मेरे सबसे छोटे भाई, जो पुलिस में हैं, का भी नाम दर्ज किया गया था, लेकिन डिप्टी आईजी से गुहार लगाने के बाद उनका नाम एफआईआर से हटा दिया गया. मेरे पिता, मैं और मेरे दो भाई आठ-आठ महीने जेल में रहे. फिलहाल हम जमानत पर बाहर हैं.’ सतेंद्र पाल को जब पता चला कि पाल जीवित हैं तो वे फूट-फूट कर रोने लगे. उन्होंने कहा, ‘हम आखिरकार हत्या के दाग से मुक्त हो गए हैं.’ मामला अभी भी अदालत में है. फिलहाल जिंदा मिले पाल को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

6 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

6 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

25 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

40 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

44 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

59 minutes ago