देश

दिल्ली HC ने CAA के तहत नागरिकता प्राप्त व्यक्तियों के पुनर्वास पैकेज की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत नागरिकता प्राप्त व्यक्तियों को पुनर्वास पैकेज के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान, यह उजागर किया गया कि कुछ शरणार्थी दयनीय परिस्थितियों में रह रहे हैं, जिसके लिए पुनर्वास पैकेज की आवश्यकता है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने टिप्पणी कि यह सरकार द्वारा उठाया जाने वाला नीतिगत मामला है और इसमें न्यायालय को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.

अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा किस सीमा तक पुनर्वास पैकेज की आवश्यकता है, यह मूलतः नीतिगत मामला है. याचिकाकर्ता ने पाकिस्तान से पलायन करने वाले व्यक्तियों के लिए व्यापक पुनर्वास पैकेज के लिए अधिकारियों के समक्ष पहले ही एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है.

वैभव सैनी नामक व्यक्ति ने एक व्यापक पुनर्वास पैकेज की मांग की है, जिसमें न केवल आश्रय बल्कि स्वास्थ्य सेवा, पानी, बिजली और स्वच्छता तक पहुंच भी शामिल हो. पीठ ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा आप पुनर्वास पैकेज की मांग कर रहे हैं और इसका मूल्यांकन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने आयोजित की शिकायत अपीलीय समिति (GAC) की कार्यशाला

-भारत एक्सप्रेस  

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

24 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago