Manali Snowfall: हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की बाढ़ आ गई है. जिसकी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था भारी दबाव में है. लगभग तीन महीने के बाद हुई इस बर्फबारी ने एक तरफ जहां पर्यटन गतिविधियों को तेज कर दिया है. तो वहीं लोगों को अव्यवस्था से भी दो चार होना पड़ रहा है.
गणतंत्र दिवस पर छुट्टी के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं. शुक्रवार शाम से मनाली का ट्रैफिक भारी दबाव में है. हजारों पर्यटक वाहनों में फंसे हुए हैं. सड़कें पूरी जाम हैं. कड़ाके की ठंड, भूख और इंधन की कमी ने हालात को और गंभीर बना दिया है. मनाली के होटल पूरी तरह फुल हैं. जिसकी वजह से बिना बुकिंग आने वाले पर्यटक काफी परेशानी झेल रहे हैं. कई पर्यटक तो थक-हार कर निचले इलाकों में जाने को मजबूर हुए हैं.
प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी की वजह से कुल 685 सड़कें बंद हैं. लाहौल-स्पीति जिले में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. जहां 292 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा चंबा में 132, कुल्लू में 79, मंडी में 126 सड़कें बंद हैं. कई जगहों पर ब्लैक आइस जम जाने की वजह से पर्यटकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ राह है.
बता दें कि, मौसम विभाग ने इलाके को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार इस समय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 से 28 जनवरी के बीच ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना है. वहीं निचले इलाकों में इस दौरान तेज बारिश हो सकती है.
विभाग ने मौसम के बदलते रंग को देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पर्यटकों के लिए विशेष सावधानी बरतने और मौसम विभाग से जुड़े अपडेट पर नजर रखने के लिए कहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…