रिपोर्ट- अंबुज
मिर्जापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक में चर्चा छेड़ दी है. शहर के एक जिम में चल रहे कथित धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश होने के बाद, पुलिस अब इसके मुख्य खिलाड़ी तक पहुंच चुकी है. मामले का मुख्य आरोपी इमरान अब पुलिस की गिरफ्त में है और उसे दिल्ली से मिर्जापुर लाया जा चुका है.
कहानी किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है. जैसे ही पुलिस की कार्रवाई तेज हुई, मुख्य आरोपी इमरान ने देश छोड़कर भागने का प्लान बना लिया था. वह दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि पुलिस ने उसे ऐन मौके पर धर दबोचा. अगर थोड़ी भी देर होती, तो शायद वह कानून के चंगुल से बाहर निकल चुका होता. पुलिस ने उसे दिल्ली में ही पकड़ लिया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अब मिर्जापुर पहुँची है.
यह पूरा मामला मिर्जापुर के देहात कोतवाली इलाके का है. यहाँ ‘केजेएन’ (KJN) नाम का एक जिम चलाया जा रहा था, जिसका संचालन इमरान के भाइयों के हाथ में था. आरोप है कि सेहत बनाने के बहाने यहां आने वाले लोगों का ब्रेनवॉश किया जाता था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता था. जब यह मामला खुला, तो शहर में हड़कंप मच गया.
देहात कोतवाली के प्रभारी अमित मिश्रा खुद आरोपी को दिल्ली से लेकर मिर्जापुर पहुंचे हैं. पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आरोपी को भागने का एक भी मौका नहीं दिया.
मिर्जापुर पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो आज कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद इमरान को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहाँ से उसे जेल भेजने की तैयारी है. पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि क्या इस रैकेट के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा था या इमरान के साथ और भी लोग इस साजिश में शामिल थे.
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस से पहले मन की बात: पीएम मोदी ने इन 10 बातों से जीता देश का दिल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…