देश

‘आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है…’, वीर मंगल पांडे की जयंती पर पीएम मोदी का नमन

1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक और देश की रगों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा फूंकने वाले अमर शहीद वीर मंगल पांडे की जयंती (Mangal Pandey Jayanti 2026) पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने महान क्रांतिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर एक बेहद विशेष संदेश साझा करते हुए साफ तौर पर कहा कि मंगल पांडे का साहसिक जीवन और मातृभूमि के प्रति उनका अटूट समर्पण आज भी हर एक भारतीय के दिल को गर्व और देशभक्ति की असीम भावना से भर देता है.

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का संदेश

क्रांतिवीर मंगल पांडे को उनकी जयंती (Mangal Pandey Jayanti 2026) पर शत-शत नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बेहद कड़क और प्रेरणादायक पोस्ट साझा की. पीएम मोदी ने लिखा कि महान क्रांतिकारी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था. उनका साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है. आगे उन्होंने यह भी लिखा कि राष्ट्रभक्ति से पूरी तरह ओतप्रोत उनकी शौर्यगाथा देश की हर आने वाली पीढ़ी को सदा प्रेरित करती रहेगी.

ये भी पढ़ें- ‘अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, नया भारत गुलामी में जीने वाला नहीं’, CM योगी ने संभल से किसे दी ये चेतावनी?

अन्य नेताओं ने भी किया नमन

लोकासभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वीर मंगल पांडे के अदम्य साहस को याद करते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर लिखा कि 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी में मंगल पांडे द्वारा दिखाया गया साहस और देशप्रेम भारतीय इतिहास का वह कड़क और निर्णायक क्षण बना, जिसने क्रूर विदेशी शासन की नींव को हिलाकर रख दिया.

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मंगल पांडे (Mangal Pandey Jayanti 2026) ने विदेशी शासन के विरुद्ध जिस निर्भीकता से क्रांति का शंखनाद किया था, उसने पूरे भारत में देशभक्ति की छिपी हुई भावना को प्रज्वलित कर दिया और असंख्य देशवासियों को देश की आजादी के महायज्ञ में कूदने के लिए प्रेरित किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

26 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

30 minutes ago