Gujarat News
Gujarat News: अगर आप भी गर्मियों में मैंगो शेक पीने के शौकीन हैं तो जरा संभल जाइये. इन दिनों जूस सेंटर वाले आपको आम नहीं जहर पिला रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है. जहां एक जूस सेंटर पर छापेमारी में हजारों किलो सड़े-गले और कीड़े लगे आमों को बरामद किया गया. इन आमों का इस्तेमाल जूस बनाने के लिए किया जा रहा था. प्रशासन ने इन्हें जब्त कर नष्ट कर दिया है.
यह मामला गुजरात के मेहसाणा से सामने आया है. जहां के नुगर गांव के पास मौजूद महादेव औद्योगिक पार्क में एक थोक आम विक्रेता ने ‘पाटीदार रस केंद्र’ नाम से जूस सेंटर बना रखा था. खाद्य एवं औषधि विभाग को इस जूस सेंटर के संबंध में शिकायत मिली थी.
गुजरात: मेहसाणा में सड़े-गले आमों का जखीरा बरामद! जूस बनाने के लिए रखे गए आमों में कीड़े और फंगस मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई। @FSSAIIndia @GujaratFoodSafety #Gujarat #Mehsana #FoodSafety #FSSAIAction #BreakingNews #PublicHealth pic.twitter.com/gr1tnIWTrk
— prachi yadav (@Prachi_yadavvv) June 3, 2026
इसी शिकायत को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी वी जे चौधरी और उनकी टीम ने छापेमारी की. जब विभाग के अधिकारी इस जूस सेंटर के अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख दंग रह गए. उन्होंने इस छापेमारी के दौरान हजारों किलो सड़े-गले आम बरामद हुए. इन आमों के अंदर कीड़े भी पड़े हुए थे.
जूस विक्रेता इन आमों का इस्तेमाल जूस बनाने में कर रहा था. पुलिस ने मौके से 2025 किलो आम जब्त किये और मौके पर ही नष्ट कर दिये. इस दौरान खाद्य विभाग ने 230 किलोग्राम तैयार आम के जूस को भी नष्ट करा दिया.
ये भी पढ़ें- ‘मैं RAW एजेंट हूं और मेरी बहन IAS…’ गोंडा के शातिर बिछाया प्यार और ठगी का खौफनाक जाल
भारत में लगभग 1 करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स जूस या अन्य खाने-पीने का सामान बेचते हैं. नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इन स्ट्रीट वेंडर्स पर हर साल करोड़ों लोग खाने पीने का सामान खरीदते हैं. आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि खाने-पीने के मामले में भारत में लोग किस हद तक बाहर के विक्रेताओं पर निर्भर हैं. बाजार में खुले में बिकने वाले इन जूस दुकानों पर सेहत नहीं जहर बेचा जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…