Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Gujarat News

Gujarat New Vehicle Rule: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति का नाम, सरनेम, जाति से जुड़े स्टिकर, प्रतीक और लिखावट प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. 17 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन के बाद नए नियम लागू हो गए हैं. जल्द ही RTO और पुलिस अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएंगे.

Ambika Niketan Temple Surat: जानिए सूरत में ताप्ती नदी के तट पर स्थित अंबिका निकेतन मंदिर का इतिहास, महत्व, नवरात्रि उत्सव और दर्शन से जुड़ी जरूरी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री कर्नाटक में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में LCB ने हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी पर छापा मारकर 33 महिलाओं और 43 पुरुषों को मेडिकल जांच के लिए भेजा. पुलिस ने मौके से 25-30 शराब की बोतलें जब्त की हैं. पार्टी आयोजक और होटल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन फॉरेस्ट की खूबसूरती और वहां बने स्काईवॉक की खासियत साझा करते हुए लोगों से इस पर्यटन स्थल का अनुभव लेने का आह्वान किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एकता नगर के रेन फॉरेस्ट में आपका शानदार अनुभव इंतजार कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में कुल 407.56 करोड़ रुपये की लागत वाली बनास डेयरी की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही, वे थराद और राधनपुर में दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की आधारशिला भी रखेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़ की लागत से बने 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (BBBRC) का उद्घाटन करेंगे. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत स्थापित यह केंद्र स्वदेशी गायों और भैंसों की नस्ल सुधार व दूध उत्पादन बढ़ाने का ऐतिहासिक केंद्र बनेगा.

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की थीम 'भारत के पारंपरिक खेलों का जश्न' थी. इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच शारीरिक फिटनेस, पारंपरिक भारतीय खेलों के महत्व और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूकता बढ़ाना था.

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका सेवाभाव और मोरबी की जनता से आत्मीय नाता हमेशा याद रखा जाएगा.