देश

Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार, 19 जुलाई को वायरल हुआ था वीडियो

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. 19 जुलाई को एक वीडियो सामने आया था. जिसमें दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाया जा रहा था. जिसमें महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहा था. महिलाओं के साथ रेप भी किया गया था. इसके अलावा पीड़ित महिला के भाई की विरोध करने के चलते हत्या कर दी गई थी. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था.

पांचवें आरोपी को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए पांचवें आरोपी पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतेई के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीएम मोदी से लेकर सीजेआई चंद्रचूड़ सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि एन. बीरेन सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करे. अगर वे कार्रवाई नहीं करेंगे तो सुप्रीम कोर्ट खुद कार्रवाई करेगा. इसके अलावा ये भी कहा था कि आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है उसकी रिपोर्ट भी दी जाए.

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: PM मोदी और RSS को लोगों की जिंदगी की चिंता नहीं, सिर्फ अपनी छवि की फिक्र, ओवैसी ने मणिपुर हिंसा को लेकर बोला हमला

राज्यपाल ने कही थी ये बात…

वहीं मणिपुर की राज्यपाल अनुसुईया उईके ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि ” आज तक मैंने इस तरह की घटना नहीं देखी. इसने अंदर तक झकझोर कर रख दिया है. लोगों के अंदर एक तरह का खौफ पैदा हो गया है. लोग पूछते हैं कि ये सब कब खत्म होगा. राज्यपाल ने कहा था कि लगातार जारी हिंसा को खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करना होगा. दोनों समुदायों के बीच जब तक बात नहीं होगी, ये रुकने वाला नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago