नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (22 जुलाई) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. पीएम मोदी नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद युवाओं को संबोधित करेंगे. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन रोजगार मेला के रूप में देश में 44 जगहों पर आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी पीएमओ की तरफ से दी गई है. युवाओं को नौकरी देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से ये भर्तियां की जा रही हैं. जिसमें केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं. ऐसे में देशभर से प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करके आए इन अभ्यर्थियों को पीएम मोदी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे वीसी के जरिए नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इन अभ्यर्थियों को राजस्व विभाग,वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकार में शामिल किया जाएगा.
पीएमओ की तरफ से बताया गया कि रोजगार सृजन को केंद्र सरकार प्राथमिकता के तौर पर देख रही है. जिसके लिए पीएम मोदी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. इसी के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होने के साथ ही युवाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा. रोजगार मेला के जरिए नए अवसर उपलब्ध होंगे. जिससे युवा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए अहम भूमिका निभाने में सहयोग करेंगे.
यह भी पढ़ें- Rajasthan: CM अशोक गहलोत ने किया मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त, अपनी ही सरकार पर उठाए थे सवाल
पीएमओ ने ये भी बताया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन करने में एक उत्प्रेरक की तरह काम करेगा. नवनियुक्त युवाओं को कर्मयोगी प्रारंभ के जरिए प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा. कर्मयोगी प्रारंभ अलग-अलग विभागों में सभी नवनियुक्त युवकों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम है.
-भारत एक्सप्रेस
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…