देश

Mann Ki Baat: “पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल रहे हैं”, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 107वें एपिसोड का आकाशवाणी पर सीधा प्रसारण हुआ. जिसमें पीएम ने नारी शक्ति वंदन से लेकर संविधान तक पर चर्चा की. उन्होंने देशवासियों को संविधान दिवस की शुकामनाएं देते हुए कहा कि “26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था. देश के सभी देशवासियों को मैं संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं. हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे.” वहीं उन्‍होंने बताया कि संविधान में अब तक 106 बार संशोधन किया जा चुका है.

मुंबई हमले का किया जिक्र

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि, “आज 26 नवंबर है और इस दिन को हम कभी नहीं भूल सकते. आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था. ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उभरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं. मुंबई हमले में अपना जीवन गवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं. इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है.”

स्वच्छता को लेकर लोगों की बदली सोच

स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है. ये पहल आज राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन चुकी है, जिसने करोड़ों देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाया है. इस अभियान ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं को सामूहिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया है.

सबका साथ सबका विकास और नारी शक्ति वंदन

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि “राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास हो पाता है. मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है. उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है. ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने के लिए भी उतना ही सहायक होगा.

मेड इन इंडिया का हो रहा असर

मेड इन इंडिया पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि अब तो घर के बच्चे भी दुकान पर कुछ खरीदते समय ये देखने लगे हैं कि उसमें मेड इन इंडिया लिखा है या नहीं लिखा है. इतना ही नहीं, ऑनलाइन सामान खरीदते समय अब लोग कंट्री ऑफ ऑरिजन भी देखना नहीं भूलते हैं. जैसे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की सफलता ही उसकी प्रेरणा बन रही है, वैसे ही वोकल फॉर लोकल की सफलता, विकसित भारत-समृद्ध भारत के दरवाजे खोल रही है.

जल सुरक्षा, जल संरक्षण पर बोले पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि “21वीं सदी की बहुत बड़ी चुनौतियों में से एक है- जल सुरक्षा. जल का संरक्षण करना, जीवन को बचाने से कम नहीं हैं. जब हम सामूहिकता की इस भावना से कोई काम करते हैं तो सफलता भी मिलती है. इसका एक उदाहरण देश के हर जिले में बन रहे ‘अमृत सरोवर’ भी है.”

इसे भी पढ़ें: UP Politics: नई प्रदेश कार्यकारिणी में कांग्रेस ने पिछड़ों और युवाओं पर लगाया दांव, महिला कार्यकर्ताओं को रखा हाशिए पर, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात तक लोगों ने सुनी मन की बात

पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात तक लोगों ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. तेलंगाना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना. कोलकाता मेंभाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना. वहीं गुजरात के राजकोट रेलवे स्टेशन पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना. इसके अलावा देश के तमाम हिस्सों में पीएम मोदी के मन की बात सुनी गई.

Rohit Rai

Recent Posts

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

9 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

19 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

27 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

31 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

40 minutes ago