मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर
Manoj Tiwari: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार की शाम भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक रही. पहली बार भारत की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम का सामना पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील से हुआ. इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को देखने के लिए राजनीति, सिनेमा और कॉरपोरेट जगत की कई हस्तियां स्टेडियम पहुंचीं. इनमें बीजेपी सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी भी शामिल रहे.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर कहा कि यह ऐतिहासिक पल है. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक ही है और अब जब बीजेपी के शासन में आगे बढ़ रहा है तो इसे और भी ऐतिहासिक होना है और बंगाल अपने जो सर्वोच्च गौरव है, उसको प्राप्त कर रहा है. देखो अभी तो ये अंगड़ाई है. आगे बहुत सारे दृश्य अच्छे दिखने वाले हैं.
मनोज तिवारी ने इस आयोजन के लिए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल ब्राजील का भारत की टीम के साथ खेलना अपने आप में बड़ी बात है.
मनोज तिवारी इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अन्य मेहमानों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह बोनी कपूर के साथ यहां आए हैं और इस ऐतिहासिक मुकाबले के साक्षी बन रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील का यह मुकाबला देश के लिए एक नया संदेश लेकर आया है. उनके मुताबिक फीफा की दो वर्ल्ड क्लास टीमों के बीच भारत में ऐसा मुकाबला होना अपने आप में खास मौका है.
मनोज तिवारी ने कोलकाता को इस मुकाबले के लिए चुने जाने को भी अहम बताया. उन्होंने कहा कि फुटबॉल की बात हो और बंगाल का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है. उनके मुताबिक, कोलकाता भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है और इसी वजह से इस ऐतिहासिक फ्रेंडली मैच के लिए शहर का चयन किया गया.
उन्होंने यह भी कहा कि मुकाबले को देखने के लिए फिल्म जगत, राजनीतिक जगत और कॉरपोरेट क्षेत्र से लोग पहुंचे हैं. मनोज तिवारी ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम के लगातार प्रदर्शन के साथ आने वाले समय में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- ‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम
भारत और ब्राजील का यह मुकाबला दोनों देशों की सीनियर पुरुष टीमों के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था. एआईएफएफ के मुताबिक, ब्राजील इस मैच से पहले फीफा रैंकिंग में पांचवें और भारत 138वें स्थान पर था.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…