देश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर छलका मनोज तिवारी का दर्द, बोले- विपक्षियों ने बहनों का हक छीन लिया

Nari Shakti Vandan Bill: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कई अहम बातें कहीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल के पास न होने पर भाजपा का पक्ष रखा. उन्‍होंने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिल संसद में पास नहीं हो सका. इसका कारण था कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का विरोध. तिवारी ने आरोप लगाया कि ये दल महिलाओं का हक देने के पक्ष में नहीं हैं.

मनोज तिवारी ने बताया कि 2023 में नारी शक्ति वंदन बिल पहले ही पास हो चुका था. सभी दलों ने उस समय समर्थन किया था. लेकिन अब इसे लागू करने और सीटों के पुनर्निर्धारण के लिए संवैधानिक संशोधन लाया गया. यह बिल दो-तिहाई बहुमत से पास होना था. लेकिन विपक्षी दलों ने इसका साथ नहीं दिया. तिवारी ने कहा, “जब लागू करने का समय आया तो ये दल पीछे हट गए.”

कांग्रेस-INDIA गठबंधन पर महिलाओं की अनदेखी के आरोप

मनोज तिवारी ने विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताया. उन्होंने नाम लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, तमिलनाडु की डीएमके, पश्चिम बंगाल की टीएमसी और शरद पवार की एनसीपी को जिम्मेदार ठहराया. कहा, “ये INDI गठबंधन वाली पार्टियां 33 प्रतिशत आरक्षण देने से बिल को पास नहीं होने दिया. बिल गिरते ही ये लोग जश्न मनाने लगे. जैसे उन्हें बड़ी जीत मिल गई हो.” तिवारी ने जोर देकर कहा कि देश की माताएं-बहनें इस छल को कभी नहीं भूलेंगी.

मोदी-शाह की प्रतिबद्धता, महिलाओं को हक जरूर मिलेगा

मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले 40 सालों में कोई भी सरकार ये काम नहीं कर पाई. लेकिन मोदी सरकार ने इसे संभव बनाया. तिवारी ने भरोसा दिलाया, “अभी दो-तिहाई बहुमत नहीं है, लेकिन जल्द ही सत्ता मिलते ही हम बहनों को उनका हक दे देंगे.”

महिलाओं को क्यों मिलना चाहिए आरक्षण?

मनोज तिवारी ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत जगह मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, “ये मेरी माताएं और बहनें हैं. नरेंद्र मोदी जी ने यही इरादा रखा था.” उन्होंने विपक्ष से पूछा कि जब अमित शाह जी ने 50 प्रतिशत लिखने की बात की तो क्यों पीछे हट गए?
मनोज तिवारी ने साफ कहा कि विपक्षी दल महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते.

देश देख रहा है, महिलाएं याद रखेंगी

अंत में मनोज तिवारी ने पूरे देश से अपील की कि ये घटना सब देख रहे हैं. माताएं-बहनें और आम जनता जान गई है कि कौन महिलाओं का साथ दे रहा है और कौन रोड़ा अटका रहा है. उन्होंने कहा, “INDIA गठबंधन ने महिलाओं के साथ छल किया है. लेकिन भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी.”

‘देश की महिलाओं के साथ धोखा’, गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर प्रहार, 2029 में सबक सिखाने की दी चेतावनी

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago