देश

‘श्रम और युवा शक्ति को सही दिशा दें तो…’, ‘डेवलप इंडिया’ के विजन पर भारत एक्सप्रेस के मंच से क्या बोले मनसुख मंडाविया?

Mansukh Mandaviya on Viksit Bharat 2047: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ के मंच पर श्रम और युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने विचार रखे. इस दौरान उन्होंने भारत के विकास में युवा शक्ति की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया. नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम श्रम और युवा शक्ति को चैनलाइज कर लें तो देश को 2047 तक विकसित भारत बनने से कोई नहीं रोक सकता.

‘युवा शक्ति को मैप करना आवश्यक’

भारत के युवाओं की पावर को यूटिलाइज करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पूरी दुनिया का सबसे युवा देश है. किसी भी देश को आगे बढ़ने के लिए युवा शक्ति को मैप करना आवश्यक होता है. जो कंट्री ऐसा नहीं करते उनकी हालत पड़ोस के दोनों देशों जैसी हो जाती है. प्रधानमंत्री मोदी ने जब लाल किले की प्राचीर से विकसित भारत की संकल्पना की तो ऐसा कभी नहीं कहा कि मैं विकसित भारत बना दूंगा या उनकी सरकार बना देगी. उन्होंने यह कहा कि 140 करोड़ की जनता ही विकसित भारत बनाएगी. इसमें सबसे बड़ी भागीदारी 35 साल के नीचे के युवा हैं उनकी होगी. क्योंकि 2047 में वहीं युवा विकसित भारत देखेंगे.

‘माय भारत प्लेटफॉर्म से युवाओं की बढ़ी भागीदारी’

पीएम मोदी का विचार है कि देश में 1 लाख ऐसे युवा जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है, उन्हें राजनीति में लाओ. इसलिए माई भारत प्लेटफॉर्म बनाया गया. आज दो करोड़ 13 लाख युवा माय भारत प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हैं. आज हम अलग-अलग एक्टिविटी के साथ उनकी शक्ति को यूटिलाइज करते हैं. मंडाविया ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म युवाओं को सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर उन्हें सशक्त बना रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज

‘मोदी ने सिर्फ नारा नहीं, रोडमैप भी दिया’

हम जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं. मोदी जी ने सिर्फ नारा नहीं दिया है, बल्कि रोडमैप भी दिया है. राजीव गांधी भी विकसित भारत की बात करते थे, लेकिन वो रोडमैप नहीं दे पाए. देश के युवाओं को काम चाहिए, अगर आपके पास काम नहीं है तो युवाओं की ताकत का आप उपयोग नहीं कर पाएंगे. गुड गवर्नेंस इसमें काफी महत्वपूर्ण है. 2014 में भारत का बजट 22 लाख करोड़ रुपये का था. आज 54 लाख करोड़ का है. 2014 में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 2.5 लाख करोड़ रुपये था, आज 12 लाख करोड़ रुपये है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago