Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज

दिल्ली में आयोजित भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष की प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट की जंग का दर्द भारत के विपक्ष को क्यों हो रहा है…

Sudhanshu Trivedi at Bharat Express Conclave: ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ की शानदार शुरुआत हो चुकी है. इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के तीखे सवालों का सामना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर जोरदार सियासी हमला बोला. उन्होंने वैश्विक राजनीति, खासकर ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भारतीय विपक्ष के रवैये पर जमकर निशाना साधा.

ईरान युद्ध पर विपक्ष के रुख पर क्या बोले?

भारत एक्सप्रेस के मंच से बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर भारत के विपक्षी दलों के रुख को आड़े हाथों लिया. ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष की बयानबाजी पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यहां स्थिति ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’ जैसी हो गई है. त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि जब युद्ध मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में हो रहा है, तो उसका दर्द हिंदुस्तान में बैठे विपक्ष के नेताओं को क्यों हो रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का इस्तेमाल केवल अपनी घरेलू राजनीतिक रोटियां सेंकने और तुष्टिकरण के लिए कर रहा है.

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए क्या बोले?

भारत सरकार के कामों का जिक्र करने बाद उन्होंने विपक्ष पर खासकर राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा. विपक्ष पर तगड़ा कटाक्ष करते हुए बोले कि उनको कुछ नजर नहीं आता है चश्मा उतार कर देखें तो बदला हुआ हिंदुस्तान दिखाई देगा. इस बीच उन्होंने शायरी के जरिए राहुल गांधी की उम्र पर भी तंज कसते हुए  कहा कि ’55 वर्षीय युवा तो चाह कर भी खुदा को नहीं देख पाते.’

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका की दादागिरी मोदी ही खत्म करेंगे…’, प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए क्या बोले योगी के मंत्री संजय निषाद?

‘भारत ने अमेरिका से मनवाया सॉफ्ट पावर का लोहा’

कॉन्क्लेव में अपना विचार रखते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने भारत के सॉफ्ट पावर बनने की बात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अब भारत के प्रधानमंत्री जहां कहीं भी जाते हैं वहां भारत की छाप छोड़कर आते हैं. इस विषय पर आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अबोमा के कार्यकाल के समय हुई विजिट का करते हुए कहा कि उस समय पीएम ने अमेरिकी प्रेसिडेंट को गीता भेंट कर यह संदेश दिया कि न्यूक्लीयर जैसी ताकत का सृजन और विनाश दोनों की रूपरेखा भारत के साहित्यों में निहित है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital